चूहों ने कुतरा शव, खा गए दोनों आंखें; अस्पताल या कब्रिस्तान! झांसी मेडिकल कॉलेज का चौंकाने वाला मामला

Rat ate dead body eye in Jhansi Medical College mortaury: यूपी में एक बार फिर खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का उदाहरण देखने को मिला है। झांसी के मेडिकल काॅलेज में एक शव की दोनों आंखों को चूहों ने कुतर दिया। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।

Rat ate dead body eye in Jhasni Medical College mortaury

Rat ate dead body eye in Jhasni Medical College mortaury

Rat ate dead body eye in Jhansi Medical College mortaury: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज में एक बार फिर शव की दोनों आंखें चूहे खा गए। व्यापारी संजय जैन के शव को जब परिजन लेने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। पहले तो परिजन केे बिछड़ने का गम और उसके बाद शव के साथ बेकदरी देखी तो परिजनों ने जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन

परिजनों के गुस्से को देख पोस्टमाॅर्टम हाउस के कर्मचारी भाग गए। सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आदित्य जैन पहुंच गए। विवाद बढ़ने के मेडिकल काॅलेज के अधीक्षक डाॅ. सचिन माहौर भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों से बात की। इसके बाद पोस्टमाॅर्टम हुआ।

विज्ञापन

इससे पहले भी नवंबर महीने में 3 ऐसी घटनाएं हो चुकी है आइये जानते हैं कब-कब पोस्टमाॅर्टम हाउस में शवों के साथ बेकदरी हुई।

विज्ञापन

7 दिसंबर- 6 दिसंबर को शिवपुरी के करैरा निवासी व्यापारी संजय जैन ने जहर खा लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल पहुंचे जहां 7 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मोर्चरी में भिजवाया गया। व्यापारी की मौत के बाद जब परिजन पहुंचे तो देखा कि शव की दोनों आंखे चूहे नोंचकर खा गए। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

मोर्चरी में ऐसे लोहे के बॉक्स में शव रखे जाते हैं। बॉक्स टूटे होने के कारण जानवर अंदर घुस जाते हैं।

विज्ञापन

5 दिसंबर- झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी में विनोद की 16 साल की बेटी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए झांसी के मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंची। अगले दिन जब परिजन शव लेने पहुंचे तो लड़की का एक कान और हाथ का कुछ हिस्सा चूहे नोंचकर चट कर चुके थे। इस पर परिजनों ने खूब बवाल काटा। लेकिन हाॅस्पिटल के स्टाफ कैसे भी करके उनको शांत कराया।

6 नवंबर- यशवंतपुर एक्सप्रेस में बेसुध मिले यात्री सत्यप्रकाश भारती की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। 6 नवंबर को परिजन शव लेने पहुंचे तो सत्यप्रकाश के एक पैर का कुछ हिस्सा चूहे नोंचकर खा चुके थे। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया पर जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली।

विज्ञापन

व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी

इधर मोर्चरी में अव्यवस्थाओं को लेकर मेडिकल काॅलेज के अधीक्षक डाॅ. सचिन माहौर ने कहा कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। नाली टूटने के कारण चूहे अंदर आ रहे हैं। वहीं संस्था की मदद से नया डीप फ्रीजर 3 लोहे के बाॅक्स खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ