Jhansi Beating Video: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात एक इंस्पेक्टर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी फरियाद लेकर आए शख्स के साथ मारपीट और गालीगलौज करता दिख रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने एक्शन लिया है। आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वीडियो लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में गवाही दर्ज, इस दिन होगी अगली सुनवाई
बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी में मऊरानीपुर इलाके के धमना गांव का एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा था। साथ में उसका दोस्त सतेंद्र भी बताया जा रहा है। इस दौरान कोतवाली में मौजूद इंस्पेक्टर सुधाकर शाक्य ने फरियादी के साथ आए शख्स से उसका नाम पूछा। इसके बाद फरियादी के पिता का नाम पूछा। शख्स ने सब कुछ बता दिया। बाद में आरोपी अधिकारी ने पिता के पिता (दादा) का नाम भी पूछ लिया। युवक ने कहा कि उनका निधन उसके जन्म लेने से पहले हो गया था। नाम नहीं जानता हूं। आप फोन नंबर नोट कर लो।
पुलिस विभाग ने लिया ये एक्शन
इसके जवाब में भड़का इंस्पेक्टर युवक को गालियां देनी शुरू कर देता है। इसके बाद अपनी सीट से उठकर पिटाई करने लगता है। अधिकारी को वीडियो में जोर-जोर से चिल्लाते सुना जा सकता है। इसी दौरान पास बैठा शख्स पूरी हरकत वीडियो में रिकॉर्ड कर लेता है। जो दावा करता है कि 41 सेकंड में उस व्यक्ति को सुधाकर ने 31 थप्पड़ मारे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अधिकारी जब युवक की पिटाई कर रहा है तो पीड़ित पूछता है कि उसे क्यों मार रहे हो?
यह भी पढ़ें:पंजाब में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, ऑटो सवारों ने फेंका ग्रेनेड; इस संगठन ने ली जिम्मेदारी
इंस्पेक्टर बिना कोई जवाब दिए लगातार थप्पड़ मारता है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी देहात गोपी नाथ सोनी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर कोतवाली का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। आरोपी ने फरियादी की कोतवाली में पिटाई की है। बाद में उसे काफी देर कोतवाली में बैठाकर रखा गया।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines