छोटी-सी चूक से 10 जिंदगियां खत्म; बच सकती थी जान लेकिन...झांसी अग्निकांड के 2 चौंकाने वाले सच

Jhansi Hospital Fire: झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में हुए अग्निकांड में मारे गए बच्चों की जान बच सकती है, लेकिन अस्पताल की चूक उन्हें जिंदगी के साथ ही मौत दे दी। पुलिस जांच में हादसे के पीछे की असली वजह सामने आई, जिसके बारे में जानकर लोग भड़क गए।

Jhansi Medical College Fire

Jhansi Medical College Fire: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती रात हुए अग्निकांड में 10 बच्चों जिंदा जलकर मर गए, लेकिन इनकी जान बचाई जा सकती है। अस्पताल की लापरवाही और चूक ने उन्हें दुनिया में आते ही मौत की नींद सुला दिया। ADG जोन कानपुर आलोक सिंह ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि चिल्ड्रन वार्ड में आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग धधकते हुए सिलेंडरों तक पहुंची और वे फट गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

फायर अलार्म और सुरक्षा उपकरण खराब थे

जैसे ही सिलेंडर फटे, वार्ड में आग भड़क गई, लेकिन आग लगने का पता अस्पताल स्टाफ को नहीं चला, क्योंकि अस्पताल में लगे फायर अलार्म नहीं बजे। लोगों ने धुंआ निकलते देखा तो शोर मचा। स्टाफ और लोग वार्ड की तरफ भागे। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिसे देखकर कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। आग बुझाने के उपकरण भी खराब थे, इसलिए वे भी काम नहीं आ सके। फायर ब्रिगेड के आने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

एक गेट के कारण बचाए नहीं जा सके बच्चे

बच्चों की मौत होने की दूसरी वजह चिल्ड्रन वार्ड में एक ही गेट होना भी रही। अगर दूसरा गेट होता तो वहां से वार्ड में ज्यादा लोग घुस पाते। ज्यादा बच्चों को बाहर निकाला जा सकता था, लेकिन एक गेट के कारण एक-एक करके फायर कर्मी अंदर गए और एक बार में 2 या 3 बच्चे ही बाहर लाए जा सके। खिड़कियां तोड़कर बच्चों को निकालना पड़ा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नन्ही जानें दम तोड़ चुकी थीं, ऐसे में 10 जिंदगियों के खत्म होने और बाकी की जान को खतरा होने के लिए अस्पताल को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाता है। अस्पताल के प्राचार्य और डॉक्टर तो अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ