Jhansi Gangrape Case: उत्तरप्रदेश के झांसी में चलती कार में लड़की से गैंगरेप का मामला फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार लड़की घर से इसलिए भागी क्योंकि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका प्रेमी उससे मिलने नहीं आ पाया। ऐसे में लड़की बुआ के घर पहुंच गई। बुआ ने पड़ोसियों को फंसाने पैसे ऐंठने के लिए लड़की से गैंगरेप की कहानी रच डाली। मामले में पुलिस ने फिलहाल लड़की, बुआ और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है।
झांसी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए करीब 50-60 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले में एसएसपी ने बताया कि पूरी स्क्रिप्ट पुराने विवाद में शामिल पड़ोसी शख्स को फंसाने और रकम वसूलने के लिए रची गई थी। पूरी घटना झांसी के प्रेमनगर इलाके की है। यहां 17 साल की नाबालिग 21 अगस्त को बुआ के साथ थाने पहुंची। यहां उन्होंने शिकायत देते हुए कहा कि जब वह 20 अगस्त की सुबह जब वह शौच के लिए निकली तो गांव के तीन युवक उसे उठाकर ले गए और दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद गांव के मंदिर के साथ छोड़कर फरार हो गए।
सीसीटीवी की जांच में खुली पोल
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि लड़की के अपहरण से लेकर 50-60 किमी. के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लेकिन पुलिस को कोई कार आती-जाती नजर नहीं आईं। हालांकि लड़की पुलिस को एक पेट्रोल पंप के बाहर ऑटों में बैठते जरूर नजर आई। इसके बाद वह 7ः30 बजे के आसपास झांसी के जेल चैराहे पहुंची। जहां एक भोजनालय के कर्मचारी के मोबाइल से अपने गांव में पड़ोसी को फोन लगाने की कोशिश की। इसके बाद खुशीपुरा की एक दुकान से पायल और बिछिया खरीदी। वहां उसी दुकानदार से अपनी बुआ के घर पहुंच गई।
ये भी पढ़ेंः चाची से अंतरंग संबंध बनाने की जिद, पगलाया भतीजा खतरनाक नतीजा, प्रेमी से करवाया कांड
बुआ और उसके बेटे ने पड़ोसी से पुरानी रंजिश होने की वजह से साजिश में फंसाकर मोटी रकम वसूलना चाहते थे। इसके लिए लड़की ने गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया।
ये भी पढ़ेंः मौलाना को खेत में बेटी संग अंतरंग पकड़ा, युवती बोली – मेरी मर्जी, आपको क्या?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines