ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी, Jewar से Noida Botanical Garden तक नई बस सेवा शुरू

Jewar, Greater Noida News, Noida News, Narendra Singh, Botanical Garden, Bus

बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह 

विज्ञापन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को Jewar विधानसभा से Noida के Botanical Garden तक नई बस सेवा शुरू की गई है। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ग्रेटर नोएडा के कस्बे और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा

जानकारी के मुताबिक यीडा के नए कार्यालय से बसों को रवाना किया गया। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कस्बे और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को इससे फायदा होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सरकार ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

यमुना अथॉरिटी की ओर से इस नई बस सेवा का परिचालन शुरू किया गया

गौरतलब है कि यमुना अथॉरिटी की ओर से इस नई बस सेवा का परिचालन शुरू किया गया है। अब रोजाना तीन बसें जेवर विधानसभा क्षेत्र के कस्बे और सेक्टरों में निर्धारित रूटों पर चलेंगी। लोगों को जेवर विधानसभा से नोएडा बॉटनिकल गार्डन के बीच लाने ले जाने का काम करेंगी। इससे बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ