Jewar Airport Noida: नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने का हर किसी को इंतजार है। पिछले हफ्ते नोएडा इंटरनेशनल कुछ उपकरणों की स्थापना की गई। जेवर एयरपोर्ट पर उड़ानों का 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच ट्रायल किया जाएगा। घरेलू उड़ानों के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि अभी इन 25 शहरों के नाम सामने नहीं आए हैं।
25 घरेलू उड़ानों को मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 घरेलू उड़ानों को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने मंजूरी दी है। कहा जा रहा है कि यात्रियों की मांग बढ़ेगी तो इसको बढ़ाने का फैसला किया जाएगा। अभी इन उड़ानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) ने तीन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की भी मंजूरी दी है। फ्लाइट्स की आवाजाही 17 अप्रैल 2025 से शुरु की जाएगी। वहीं, पहले दिन 25 घरेलू के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी उड़ान भरेंगी।
ये भी पढ़ें: Deepavali, Chhath special trains की संख्या 6000 के करीब, रेलवे ने जारी की लिस्ट
इंटरनेशनल उड़ानों की बात करें तो तीन उड़ानों को मंजूरी मिल चुकी है। दिसंबर में डेवलपर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, डीजीसीए से एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए एप्लिकेशन देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट के विकास के साथ निवेश भी बढ़ेंगी, जिससे क्षेत्रीय विकास में बढ़ोतरी होगी।
क्या हैं जेवर एयरपोर्ट की खासियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट पर भारी बारिश औऐर घने कोहरे के बाद भी उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इस तरह की तकनीक दुनिया के कुछ ही एयरपोर्ट पर मिलती है। पिछले हफ्ते जो ILS और PAPI उपकरण लगाए गए, वह प्लेन की लैंडिंग और टेकऑफ में मदद करेंगे। इससे सटीकता और सुरक्षा बढ़ जाएगी, खासकर खराब मौसम के दौरान। इसको पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Adani One Super App: यहां मिलेंगे सबसे सस्ते ट्रेन, फ्लाइट, बस के टिकट! ऐसे करें बुकिंग
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
27 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines