उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज है और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क को अब एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून यानी कि आज से कमर्शियल फ्लाइट सेवाओं की शुरूआत होगी. इस कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस पहली लॉन्च कैरियर के रूप में उद्घाटन उड़ानों का संचालन करेगी.
इस ऐतिहासिक सफर का आगाज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू बेंगलुरु की उड़ान को हरी झंडी दिखाकर करेंगे. वहीं, लखनऊ से आने वाली पहली वीआईपी उड़ान में विधानसभा अध्यक्ष और 75 दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे. यहां से सोमवार को लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर के लिए उड़ान शुरू होगी. इसे लेकर रविवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं. यहां एक सप्ताह से विमानों को उतारकर उपकरणों की जांच की जा रही थी.
अधिकतर सीटें बुक
इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान जो बेंगलुरु जाएगी, उसकी 180 सीटों में से 168 सीट बुक हो चुकी थीं. हैदराबाद के लिए 180 में से 138 बुक हो चुकी थीं, जबकि 42 खाली थीं. अमृतसर के लिए 180 में से 103 बुक हो चुकी थीं.
लखनऊ से नोएडा आएगी पहली फ्लाइट
कार्यक्रम के अनुसार, पहली उद्घाटन उड़ान संख्या 6E-2278 सुबह 7:05 बजे लखनऊ से 8:05 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी. इसके बाद यही विमान 8:35 बजे नोएडा से बेंगलुरु के लिए रवाना होगा और 11:05 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा. वापसी में 6E-2279 दोपहर 3:45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 6:20 बजे नोएडा पहुंचेगी और फिर शाम को 6:55 बजे नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना होकर रात 8:00 बजे राजधानी पहुंचेगी.
उद्घाटन उड़ानों का शेड्यूल
| सेक्टर | फ्लाइट नंबर | प्रस्थान | आगमन |
| लखनऊ-नोएडा | 6E 2278 | 07:05 AM | 08:05 AM |
| नोएडा-बेंगलुरु | 6E 2278 | 08:35 AM | 11:05 AM |
| बेंगलुरु-नोएडा | 6E 2279 | 03:45 PM | 06:20 PM |
| नोएडा-लखनऊ | 6E 2279 | 06:55 PM | 08:00 PM |
पश्चिमी यूपी और एनसीआर को मिलेगा नया एविएशन हब
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लिए एक नए एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित होगा. इंडिगो ने घोषणा की है कि वह इस एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक प्रमुख शहरों से जोड़ेगी.
पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास
25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट बनाने का रिकॉर्ड भी इस जिले के नाम हो दर्ज हो जाएगा.
अगले महीने 16 शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक जुलाई के बाद 16 शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी. यहां 3,900 मीटर लंबे रनवे से रोजाना 28 विमान टेकऑफ और लैंडिंग करेंगे. शुरुआत में इंडिगो और अकासा एयर के विमान संचालित होंगे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार यानी आज उड़ानें शुरू हो जाएंगी. पहले दिन लखनऊ और बेंगलुरु की विशेष फ्लाइट रहेगी. इसके साथ ही हैदराबाद और अमृतसर के लिए सामान्य उड़ानें निर्धारित हैं. इसके बाद 16 जून को इंडिगो जम्मू, जबकि अकासा एयर नवी मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू करेगी. पहले दिन एयरपोर्ट के रनवे पर आठ बार विमान टेकऑफ और लैंडिंग करेगा, जबकि एक जुलाई से नवी मुंबई, बरेली, जयपुर, भोपाल समेत देश के कई अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध हो जाएगी. इंडिगो और अकासा एयर अपनी समय सारिणी जारी कर चुकी हैं. हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेसवे एयरलाइंस की ओर से अभी तक समय सारिणी जारी नहीं की गई. हालांकि, इमसें कुछ देरी होने का भी अनुमान है.
170 किसान लखनऊ के लिए भरेंगे उड़ान
नोएडा एयरपोर्ट से जेवर के किसानों को पहले ही दिन विशेष सौगात मिलेगी. जेवर के किसान सोमवार को विमान में बैठकर लखनऊ की यात्रा करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद होगा. जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से पहले दिन क्षेत्र के 170 किसान विमान में बैठकर लखनऊ की सैर करेंगे. इनमें 20 महिलाएं भी शामिल होंगी. ये वही किसान परिवार हैं, जिन्होंने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी भूमि समर्पित की हैं.
17 जून से शुरू होंगी कार्गो उड़ानें
नोएडा एयरपोर्ट से 17 जून से कार्गो उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी. पहली कार्गो उड़ान घरेलू होगी. हालांकि, एक जुलाई से ही इन फ्लाइटों का भी विस्तार किया जाएगा. एयरपोर्ट पर एयर इंडिया सेट्स ने 30 एकड़ में कार्गो हब बनाया है. इसकी प्रतिवर्ष क्षमता 2.55 लाख मेट्रिक टन कार्गो है.
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
12 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
12 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines