कुर्ते पर भी लिख दें नाम...कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट को लेकर CM योगी पर बरसे जयंत चौधरी

Kanwar Yatra Nameplate Issue: योगी सरकार के कांवड़ यात्रा के दौरान नेमप्लेट के आदेश को लेकर एनडीए के सहयोगी जंयत चैधरी ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को धर्म और राजनीति से नहीं जोड़ा चाहिए।

Jayant Choudhary Slams Cm Yogi Aditya Nath on Kanwar Name Plate Issue

जयंत चौधरी ने साधा निशाना

विज्ञापन

Jayant Choudhary Slams Cm Yogi Aditya Nath: केंद्रीय मंत्री और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार के नेम प्लेट के आदेश की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मामले को धर्म और राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा कि कांवड़ ले जाने वाले या सेवादार की कोई पहचान नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि जब सब नाम लिख रहे हैं तो बर्गर किंग और मैकडाॅनल्ड वाले क्या लिखेंगे?

विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार ने ये फैसला ज्यादा सोच समझकर नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कहां-कहां नाम लिखें? क्या अब कुर्ते पर भी नाम लिखना शुरू कर दें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा सभी लोग करते हैं। कांवड़ लेकर जाने वाला व्यक्ति कोई किसी की पहचान नहीं करता है। अभी भी समय है सरकार को ये फैसला वापस ले लेना चाहिए। योगी सरकार ने फैसला ले लिया है इसलिए ये सभी लोग इस पर टिके हुए हैं।

सीएमओ ने जारी किया था आदेश

बता दें कि योगी सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा रूट के दौरान रेहड़ी-पटरी और दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार सभी दुकानदार अपने ठेलों और दुकानों पर नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं। सीएमओ से जारी हुए आदेश के अनुसार कांवड़ रूट में आने वाले सभी दुकानों में नाम के बोर्ड टंगे होने चाहिए।

विज्ञापन

अपनों के निशाने पर योगी सरकार

इस बीच अब ये विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक एनजीओ ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर कल सुनवाई हो सकती है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस मामले को लेकर प्रशासन को आड़े हाथों लिया था। कांवड़ यात्रा को लेकर जयंत चौधरी ही नहीं बीजेपी के अन्य सहयोगी जैसे जेडीयू, निषाद पार्टी और अनुप्रिया पटेल ने भी सवाल उठाए हैं। वहीं विपक्ष तो इस फैसले पर पहले ही सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ