Jayant Chaudhary Criticized Opposition Behaviour In Parliament: उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी ने आज संसद सत्र के बाद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। साथ ही उन्होंने NDA जॉइन करने को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया।
न्यूज24 के पत्रकार कुमार गौरव से विशेष बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि मेरे दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिला है। मैं इस बारे में संसद सत्र में बोलना चाहता था, लेकिन विपक्ष ने बोलने नहीं दिया। इस दुर्व्यवहार से मन दुखी हुआ। NDA जॉइन करने को लेकर बातचीत चल रही है। हो जाएगा, जल्दी ही मीडिया को इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।
चौधरी चरण सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया
जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलना गर्व की बात है। उन्हें, पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर मोदी सरकार ने दिल जीत लिया है। भाजपा सरकार ने तीनों हस्तियों को लाइमलाइट में लाकर देश के विकास में उनके योगदान को सम्मान दिया है। मैं चौधरी चरण सिंह की उपलब्धियां देशवासियों को सामने उजागर करना चाहता था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
जयंत चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने चौधरी चरण सिंह और उन सभी हस्तियों का अपमान किया है, जिन्हें मोदी सरकार ने सम्मान दिया है। ठीक है विपक्ष का काम विरोध करना है, लेकिन नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार भी मिला हुआ है। उसी अधिकार के नाते में अपनी बात रखना चाहता था।
NDA से जुड़ने को लेकर क्या बोले जयंत चौधरी?
जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से मिलती है, तभी तो दूसरी बार सरकार बनी है। भाजपा की मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर दिल जीत लिया। ऐलान करते हुए मेरी भावनाएं उनके साथ जुड़ गईं। अब आगे राष्ट्रीय लोक दल की रणनीति क्या रहेगी? लोकसभा चुनाव 2024 कैसे लड़ा जाएगा? इसका जवाब आने वाले समय में सभी को मिल जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जयंत चौधरी ने भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को जॉइन करने का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने अभी स्पष्ट रूप से NDA में जाने को लेकर ऐलान नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से जयंत चौधरी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं, उससे सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह गेम खेल रही है। पाटियों को तोड़ रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines