Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उस वक्त खलबली मच गई है, जब रविवार सुबह एक रिटायर्ड अधिकारी का शव लावारिस अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि अधिकारी की हत्या कर उसके शव को यहां फेंक दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीट-पीट कर हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड अधिकारी का शव बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाजिदपुर इलाके में मिला। मृतक की पहचान रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी (BEO) राम कृपाल यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुरान थाना क्षेत्र के मैरवा गांव के रहने वाले थे। यहां पर वह जौनपुर शहर के सुंदर नगर इलाके में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में अपने मकान में रहते थे। कुछ समय पहले ही राम कृपाल यादव रिटायर हुए थे। रविवार सुबह को वाजिदपुर तिराहे के पास लोगों को उनका शव मिला। लोगों ने आशंका जताई है कि पीट-पीट कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: आगरा में सपा कार्यालय की काटी बिजली, 4 दिन से अंधेरे में ‘नेता जी’
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले को लेकर लाइन बाजार थाना अध्यक्ष समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मुआयना कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि आखिर अधिकारी की मौत कैसे और कब हुई है। वैसे पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के बीच में पुलिस का खौफ लगातार खत्म होता जा रहा है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines