UP News: समाजपार्टी पार्टी को मंगलवार को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद और आजमगढ़ के फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव को अलग-अलग मामलों में जौनपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने नौ माह की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने 7 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आदेश आते ही पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
क्या था रमाकांत के खिलाफ मामला?
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ के सदर कोतवाली क्षेत्र में दिसंबर 2019 में पीड़ित मित्रसेन सिंह जेसीज चौराहे पर अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान रमाकांत यादव अपने काफिले के साथ आ रहे थे। आरोप है कि काफिले में सवार रमाकांत और उनके समर्थकों ने मित्रसेन के खिलाफ मारपीट कर दी।
एक रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि रमाकांत ने मित्रसेन की छापी पर रायफल सटा दी थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित मित्रसेन सिंह ने मामले में रमाकांत यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दोषी ठहराया
इसी मामले में आजमगढ़ पुलिस ने रमाकांत यादव के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत सभी धाराओं में चार्जशीट लगाई। एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मंगलवार को वर्तमान विधायक रमाकांत यादव को दोषी ठहराया और नौ महीने की सजा सुनाई। कोर्ट का आदेश आते ही पुलिस ने रमाकांत को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines