नीतीश कुमार, जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, चाउमीन की दुकान पर बरातियों द्वारा दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद बारातियों ने दो सगे भाइयों को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस वारदात से दोनों भाइयों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के भीतर मुठभेड़ में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान 3 अभियुक्तों को गोली भी लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue update: कौन हैं गब्बर सिंह? जिनकी PM नरेंद्र मोदी ने की जमकर तारीफ
उल्टी साफ करने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, 28 नवम्बर की रात खेतासराय थाना क्षेत्र के निवासी वार्ड नंबर- 4 बभनौटी नगर पंचायत कस्बे में चाउमीन की दुकान पर बारातियों ने उल्टी कर दी, जिसे दुकानदार ने साफ करने के लिए कहा तो वाद-विवाद करने लगे। इस दौरान गुस्साए बारातियों ने दोनों सगे भाइयों पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, इस डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी घायल
इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी ने बताया कि ग्राम मनेछा निवासी अंकित प्रजापति व अजय प्रजापति दोनों सगे भाइयों की चाउमीन की दुकान पर कुछ युवकों द्वारा साफ-सफाई और उल्टी कर देने को लेकर हुए विवाद हुआ था, जिसमें युवकों द्वारा दोनों भाइयों को चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया गया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए और तत्काल टीमें गठित कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान 3 अभियुक्तों को गोली लगी है। आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines