shramjeevi express bomb blast: यूपी के जौनपुर में 28 जुलाई 2005 को हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकियों द्वारा विस्फोट करने से हाहाकार मच गया था। इस वारदात में 14 लोग मरे थे और 62 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस घटना से पूरा उत्तर प्रदेश दहल उठा था, इस बम विस्फोट कांड में बम बनाने और ट्रेन में बम रखने दो आरोपियों को जौनपुर सिविल कोर्ट ने आज सजा ए मौत दी गई है और पांच- पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा चार अन्य दोषी बनाए गए थे। इनमें एक मारा गया था और एक अभी तक फरार है।
मिली मौत की सजा
आपको बता दे कि हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट कांड में 2 अन्य दोषियों को 2016 में फंसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इन दोनों की अपील हाईकोर्ट में विचाराधीन है। एडीजे प्रथम राजेश कुमार राय की अदालत ने बुधवार को ट्रेन में बम रखने का आरोप बांग्लादेश निवासी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व विस्फोट में सहयोग का आरोपी नफीकुल विश्वास को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों पर बम बनाने और ट्रेन में बम रखने का दोष सिद्ध होने पर दोनों को सजाए मौत की सजा सुनाई है।
न्यायालय परिसर पुलिस की छावनी में भारी संख्या में पुलिस पीएसी बल तैनात थी फैसले आने के बाद दोनों दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया। बांग्लादेशी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुदीन अपने को बेकसूर बताया। दोनों आरोपियों की कोर्ट में पत्रावली करीब छह वर्ष से अंतिम बहस में चल रही थी।
इन लोगों की गई थी जान
इस बम विस्फोट में , कुनाल, सुधीर कुमार,परमशिला, दिगम्बर चौधरी, विनोद, शैफफैजल, रविदास, सुबास ठाकुर, कुमारी कविता, कमालुद्दीन, अरविन्द सिंह, संतोष, सुबोध बढ़ई, सफीक उर्फ डब्बू और अमरनाथ चौबे की जाने गयी थी। बम विस्फोट के पीछे आतंकवादी नफीकुल विशवास (मुर्शीदाबाद), ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबूूभाई (बंगलादेश्) ,मोहम्मद आलमगिर उर्फ रोनी (बंगलादेश्), सोहाग खान उर्फ हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन (बंगलादेश् ) , डाक्टर सईद और गुलाम राजदानी का हाथ होने के बारे में पता चला। आरोपी डाक्टर सईद का अभी तक कोई पता नहीं चला है। वहीं एक आरोपी गुलाम राजदानी मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
7 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
9 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
10 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
11 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
15 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
17 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines