हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब रमण रेती में 'लोटपोट' हुए कुमार विश्वास, जन्माष्टमी पर मथुरा में दिखा अलग अंदाज

Kumar Vishwas in Mathura: जन्माष्टमी के मौके पर कवि कुमार विश्वास मथुरा के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने गोकुल धाम स्थित रमण रेती में लोटपोट होकर मनौती मांगी है। इसके साथ वहां मौजूद श्रद्धालुओं को कान्हा की लीलाओं पर आधारित कविताएं भी सुनाईं।

विज्ञापन
Kumar Vishwas in Mathura

Kumar Vishwas in Mathura: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने गोकुल के रमण रेती में लोटपोट होकर मनौती मांगी है। मान्यता है कि कभी श्रीकृष्ण ने भी बचपन में लोटपोट होकर इसी मिट्टी में रमण किया था। बता दें कि कुमार विश्वास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले ही मथुरा पहुंच चुके हैं। वे ब्रज में सभी तीर्थ स्थानों पर भ्रमण कर आनंद ले रहे हैं। गोकुल महावन के मध्य रमणरेती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

कुमार विश्वास ने मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन किए और फिर श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ जमकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कविताओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को गुदगुदाया। कवि विश्वास ने कहा कि जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था वह जगह अलौकिक है यहां पर हर कोई आना चाहता है।

श्रद्धालुओं को सुनाई श्रीकृष्ण की कविताएं

कवि इस दौरान रमण रेती स्थित आश्रम भी पहुंचे यहां उन्होंने विश्व विख्यात कवि शरणानंद महाराज से साष्टांग दंडवत कर आशीर्वाद लिया। वहीं महाराज जी के समीप बैठकर उन्होंने ठाकुर जी की लीलाओं पर कविता भी सुनाई। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण पर स्वरचित कविताएं भी सुनाईं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड से न्यूड फोटो मांगे, रेड लाइट एरिया गया; पॉलीग्राफी टेस्ट में संजय रॉय के 5 कबूलनामे!

यहां की रज अपने-आप में अलौकिक

कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज में आकर एक अलग ही आनंद आता है और यहां हर ओर से एक ऐसी सुगंध आती है जो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समाहित कर देती है। उन्होंने कहा कि ब्रज यानी मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धूम है और उनका यह सौभाग्य है कि इस मौके पर वह मथुरा में आए हैं। उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूप में दर्शन करने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां ब्रज के कण -कण में भगवान श्रीकृष्ण रमण करते हैं, यहां की रज भी एक अपने आप में अलौकिक है।

विज्ञापन

मथुरा से लालकृष्ण की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ेंः बड़े नाम गायब, गलत टिकट या कुछ और… क्यों BJP ने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट वापस ली?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola