हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के पोते ने किया सुसाइड, कानपुर में मिला शव

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते आरव ने कानपुर में सुसाइड कर लिया है. घटना के समय उसके माता-पिता छठ पूजा के लिए भागलपुर गए हुए थे. आरव की जेब से नोट मिला और मोबाइल के नोटपैड में अंग्रेजी में सुसाइड नोट पाया गया, जिसमें उसने लिखा कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था और सपने में कुछ लोग उसे परिवार को नुकसान पहुंचाने या खुदकुशी करने के लिए उकसा रहे थे.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के पोते ने कानपुर में सुसाइड कर लिया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, मनोज सिन्हा के पोते की जेब से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि उनकी मृत्यु से पहले लिखे गए नोटों की जांच करें.

नोट मिलने के बाद जब परिवार के लोगों ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें अग्रेजी में लिखा था कि वह काफी समय से परेशान चल रहा था. उसे सपने में तीन-चार लोग दिखाई दे रहे थे और उसे अपने परिवार को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या करने के लिए कह रहे थे. घटना के समय, मृतक आरव के माता-पिता छठ पूजा के लिए भागलपुर गए हुए थे और उसकी बहन यूनिवर्सिटी गई हुई थी.

LG मनोज सिन्हा के करीबी रिश्तेदार है आरव का परिवार

जब वह घर लौटी तो उसने दरवाजा बंद पाया. इसकी जानकारी उसने पड़ोसियों को दी. पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा तो आरव फंदे से लटका हुआ था. बताया जा रहा है कि आरव के पिता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबी रिश्तेदार हैं और आरव उनका पोता लगता है.

विज्ञापन

कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आरव के मोबाइल के नोटपैड पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है. फोरेंसिक टीम ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरव राज्य स्तर का तैराक था और आसपास के जिलों में स्कूल की तरफ से कंपटीशन में भाग लेता था.

यह भी पढ़ें: आतंकियों की मदद करने वाले 3 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, जम्मू कश्मीर सरकार का बड़ा एक्शन

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरव ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था और उसने हाईस्कूल की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. इस घटना के संबंध में उपराज्यपाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. मनोज सिन्हा अगस्त 2020 से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola