---विज्ञापन---

Jalaun Road Accident: जालौन में बारात ले जा रही बस हुई हादसे की शिकार; 5 लोगों की मौत, कई घायल

Jalaun Road Accident: जालौन में बारात ले जा रही एक बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक, रेंढर क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय […]

---विज्ञापन---

Jalaun Road Accident: जालौन में बारात ले जा रही एक बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, रेंढर क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे। 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलिज रेफर किया गया है।

---विज्ञापन---

CM योगी ने हादसे पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जालौन जिले में हुई बस हादसे को लेकर दुख जताया है।  मुख्यमंत्री ने जालौन में हुए हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

First published on: May 07, 2023 10:29 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola