उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां नेशनल हाईवे-27 पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जा टकराई। कार और ट्रक के बीच यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
यह दर्दनाक हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एटा कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ग्राम गिरथान के समीप सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। बताया गया है कि कार में बैठा परिवार बहराइच से बेंगलुरु जा रहा था। तभी अचानक कार चालक बृजेश को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। वह डिवाइडर तोड़कर झांसी की ओर से आ रहे ट्रक में जा टकराया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान प्रीति, संगीता, सिद्दीका, अत्ताशय, अंकित, मानवी और मंदा के रूप में हुई है। ये लोग बहराइच जिले के मोतीपुर के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें: नहीं खाते कमीशन तो खा लें सरयू मैया की कसम’, भाजपा विधायक से वर्कर्स की अजब गजब मांग
मामले की जांच कर रही पुलिस
क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है। कार की कंटेनर से भिड़ंत हुई है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines