हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन खोलेंगे राज, यूपी ATS को मिली रिमांड

लखनऊ में अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी ATS को जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन की कस्टडी रिमांड मिल गइ है। ATS को कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिली है। इस पूरे मामले को लेकर UP ATS बाबा का गैंग धर्मांतरण के लिए मोटी रकम खर्च करता था।

विज्ञापन
मामले में पुलिस की नजर अब छांगुर बाबा के करीबियों पर टिकी है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी ATS को जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन की कस्टडी रिमांड मिल गइ है। ATS को कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिली है। माना जा रहा है कि 7 दिन की रिमांड में एटीएस की टीम छांगुर बाबा और नीतू नसरीन से उसके पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही खाड़ी देशों से मिलने वाले पैसों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

DGP ने छांगुर बाबा पर दिया बयान

DGP राजीव कृष्ण का कहना है कि मास्टरमाइंड छांगूर बाबा के खिलाफ कानून के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। आपको मालूम है पिछले कई सालो में एसटीएफ ने इस पूरे प्रकरण में जांच करके जो तथ्य निकाले है। इसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के फंड का ट्रांसफर किया गया है। एक ऑर्गेनाइज्ड रूप में अवैध धर्मांतरण की कार्यवाही की जा रही थी। इसमें लगातार कार्यवाही की जा रही है। ये एक स्पष्ट संदेश है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

16 जुलाई तक मिली है रिमांड

ATS को छांगुर बाबा और नसरीन को लेकर NIA कोर्ट से एक सप्ताह तक की रिमांड मिल गई है। यह रिमांड 10 जुलाई से 16 जुलाई तक रहेगी। इस पूरे मामले को लेकर UP ATS बाबा का गैंग धर्मांतरण के लिए मोटी रकम खर्च करता था। बताया जा रहा है कि एटीएस अब दोनों आरोपियों से अवैध धर्मांतरण रैकेट को लेकर पूछताछ करेगी। सूत्रों से पता चला है कि एटीएस अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।

बुलडोजर कार्रवाई है जारी

छांगुर बाबा की कोठी पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। बुधवार को भी 11 बीघा जमीन पर बनी कोठी पर बुलडोजर चलाया गया है। शासन के अधिकारियों का दावा है कि बाबा ने इस कोठी को सरकारी जमीन पर बनाया हुआ था। बाबा ने इस कोठी का निर्माण 2022 में कराया था। कोठी में 40 कमरे बने हुए है, जिसे तोड़ा जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें