Jal Jeevan Mission UP No.1, लखनऊ: यूपी योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, बता दें कि देश में सर्वाधिक ग्रामीणों तक नल कनेक्शन पहुंचाने के मामले में यूपी अव्वल नंबर पर है। यूपी में शुक्रवार को पीएम मोदी का जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना से शुक्रवार को यूपी में 1,60,57,065 ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध जल पहुंचाया गया। देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद हर घर जल योजना में यूपी की रफ्तार के आगे बाकी सारे राज्य पीछे छूट गये। 2019 से पहले जहां यूपी में केवल 5,16,221 ग्रामीण परिवारों तक ही नल कनेक्शन हुआ करते थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार निगरानी के परिणाम स्वरूप यूपी सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से राज्य में ग्रामीण आबादी को स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के महाभियान को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से स्वच्छ जल पहुंचाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: जिसकी सिरकटी लाश मिलने का शोर मचा, वह गर्लफ्रेंड के साथ घूमता मिला; पुलिस ने तुरंत रुकवाया अंतिम संस्कार
हर घर जल योजना
योजना से जहां प्रत्येक दिन 40 हज़ार से अधिक ग्रामीणों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का काम किया जा रहा है वहीं अधिकारी और कर्मचारियों की पूरी टीम ग्राउंड जीरो पर बड़ी तेजी से परियोजनाओं को तय लक्ष्य से पूरा करने में जुटी हैं। शुक्रवार को देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने हर घर जल योजना से 9, 63,42,390 ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुँचाया है। बता दे यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने यूपी में ग्रामीण परिवारों की सबसे बड़ी आवश्यकता को पूरा करने का बड़ा काम किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रयासों पूर्व सरकारों में पिछड़े कहे जाने वाले बुंदेलखंड, विंध्य समेत जल जनित बीमारियों से जूझ रहे जिलों में सबसे पहले योजना का लाभ देकर वहां के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सौगात दी है। अब ग्रामीणों को उनके घरों में नल कनेक्शन से स्वच्छ जल मिल रहा है और जीवन में बदलाव भी आ रहा है।
ट्वीटर पर ट्रेंड
जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना का जलवा सोशल मीडिया पर भी बरकरार रहा। देश में सबसे अधिक नल कनेक्शन देने पर जल जीवन मिशन यूपी का #JalJeevanMissionUPNO1 पूरे दिन ट्वीटर पर ट्रेंड करता रहा। असल में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
9 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines