Jain Temple Dress Code: मिनी स्कर्ट-नाइट सूट पहन कर न आएं; प्रयागराज के जैन मंदिर ने लगाया नोटिस बोर्ड
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Jain Temple Dress Code: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित जैन मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से इस आदेश को लेकर एक नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया है। इससे पहले दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के मंदिरों में ड्रेस कोड जारी किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के जीरो रोड, तपोस्थली अंदावा, कटरा और बेनीगंज में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर हैं। मंदिर के प्रबंधन की ओर से परिसर में एक बोर्ड लगाया गया है। इसमें लिखा है कि विनम्र आग्रह, सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं। छोटे वस्त्र जैसे- हाफ पेंट, बर्मुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1673160658588925954
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिगंबर जैन समाज के मंत्री राजेश जैन की ओर से भी समाज के सभी लोगों से अपील की गई है। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं से मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में आने का अनुरोध किया गया है।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के कई मंदिरों में ड्रेस कोड को लेकर मंदिर प्रबंधनों की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सभी की ओर से कहा गया है कि कटे-फटे और कपड़ों में मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: