Income Tax Department’s Big Raid On Mayor Group: उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग ने बड़ी छापेमारी की है। कानपुर समेत कई यूपी में करीब 20 जगहों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी। इस दौरान कानपुर की वनस्पति तेल कंपनी मयूर ग्रुप में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह 6 बजे आयकर विभाग ने मयूर ग्रुप पर छापा मारा। इसके बाद कंपनी के सभी परिसर सील कर दिए गए । जानकारी के मुताबिक कंपनी पर करीब 1 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप है।
सुबह के वक्त कोठी पर मारा छापा
कानपुर के सिविल लाइन में मयूर ग्रुप की कोठी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह आयकर विभाग ने मयूर ग्रुप की कोठी पर छापा मारा। सुबह के वक्त पूरा परिवार कोठी में मौजूद था। छापेमारी के दौरान कंपनी के दोनों डायरेक्टर इसी कोठी में मौजूद थे। मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते है।
मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री रनियां
मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री कानपुर देहात के रनियां में स्थित है। मयूर ग्रुप ने रनियां में फैक्ट्री के आसपास भी 1000 एकड़ से ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त की है। वहीं आयकर विभाग ने बताया कि कंपनी में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की जा रही थी। आयकर विभाग ने बताया करीब 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की आयकर चोरी का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने मयूर ग्रुप के पुराने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया हैं। आयकर विभाग ने रनियां स्थित फैक्ट्री में भी छापा मारा। इससे पहले भी मयूर ग्रुप पर आईडी की रेड पड चुकी है।
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
2 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines