IPS Transfer in UP: 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नचिकेत झा बने जोन मेरठ के आईजी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) ने शनिवार देर रात प्रदेश के आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों (IPS) के तबादले (IPS Transfer in UP) कर दिए। शासन की ओर से तबादला सूची जारी कर दी गई है। इनमें लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त भी शामिल है।
अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन नियुक्त किया गया है। वह लखनऊ कमिश्नरेट में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे।
देवीपाटन जोन के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) के पद पर भेजा गया है। वहीं अमरेंद्र प्रसाद सिंह को डीआईजी देवीपाटन जोन बनाया गया है।
प्रवीण कुमार को आईजी अयोध्या जोन, नचिकेता झा को आईजी मेरठ जोन और दीपक कुमार को आईजी जोन आगरा भेजा गया है। जबकि सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी और अमित वर्मा को कानपुर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस के तबादले किए गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: