IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश (UP News) सरकार की ओर से रविवार को प्रदेश के 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले (IPS Transfer in UP) किए गए हैं। तबादलों के मुताबिक कई अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
एन रविंदर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, आईपीएस एन रविंदर को प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ का एडीजी बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास डीजीपी के जीएसओ का भी चार्ज रहेगा है। इनके अलावा अमित चंद्र को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पश्चिम जोन मुरादाबाद से अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है।
इन आईपीएस को मिला प्रमोशन
राम लाल वर्मा को अपर पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग कानपुर से पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू पश्चिम, लखनऊ भेजा गया है। अनिल कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी अनुभाग अयोध्या से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज भेजा है। रामकृष्ण भारद्वाज को प्रमोट करते हुए आईजी बस्ती बनाया गया है। इसी तरह सुभाष दुबे को भी प्रमोशन देते हुए आईजी ट्रैफिक तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद HC के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर
केशव चौधरी बने आगरा के एडिश्नल सीपी
आईपीएस अखिलेश कुमार को भी प्रदेश सरकार ने प्रमोशन दिया है। अब उन्हें आईजी आजमगढ़ के पद पर प्रोन्नत किया गया है। केशव कुमार चौधरी को आगरा का एडिश्नल सीपी बनाया गया है। अनीस अहमद अंसारी को पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (लखनऊ) तैनात किया गया है।
बबलू कुमार को मिल प्रमोशन
इनके अलावा शिवा सिम्पी चनप्पा को अपर पुलिस आयुक्त (वाराणसी), दिनेश कुमार पी को अपर पुलिस आयुक्त (गाजियाबाद), बबलू कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन (लखनऊ), ब्रजेशकुमार मिश्र को पुलिस अधीक्षक (पीटीसी) सुल्तानपुर और आशुतोष शुक्ला को पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines