UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कानून के रखवाले भी चोरों के निशाने पर है. यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के लखनऊ विकास नगर स्थित आवास में चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है.
नोएडा में है तैनाती
आईपीएस यमुना प्रसाद वर्तमान में नोएडा में डीसीपी के पद पर तैनात है. उनका लखनऊ स्थित घर काफी समय से बंद था जिसकी देखरेख उनके रिश्तेदार एवं साले असित सिद्धार्थ कर रहे थे. 22 सितंबर की शाम जब असित घर पहुंचे तो वहां बिजली नहीं थी. बिजली विभाग को सूचना देने के बाद जब अगले दिन कर्मचारी के साथ दोपहर 12ः30 बजे घर का ताला खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.
ग्रिल कटी हुई थी
घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी और अंदर के कमरे पूरी तरह से अस्त-व्यस्त पड़े थे. आलमारियों को तोड़कर सामान बिखेर दिया गया था. चोरों ने न सिर्फ नकदी और कीमती सामान, बल्कि घर की टोटियां तक उखाड़ ले गए.
ये सामान हुआ चोरी
50,000 नकद, 10 चांदी के सिक्के, चांदी के 2 गिलास और 2 कटोरी, 3 हाथ घड़ियां और 2 दीवार घड़ियां, कुछ गिफ्ट आइटम, बाथरूम की कुल 20 टोटियां
मुख्तार अंसारी पर लिया था एक्शन
आईपीएस यमुना प्रसाद वही अधिकारी हैं, जिन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब में लग्जरी एम्बुलेंस में पकड़ा था. ऐसे सख्त अधिकारी के घर में हुई चोरी महकमें में चर्चा का विषय बनी हुई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें: पंजाब की असली पुलिस ने नोएडा में की फर्जी रेड, 3 कारोबारियों का अपहरण कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines