---विज्ञापन---

IPS अलंकृता कौन? जिसने सरकारी जॉब छोड़ी, यूपी छोड़ लंदन में हुईं सैटल

IPS Alankrita Singh Success Story: 2008 की यूपी कैडर की अफसर IPS अलंकृता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूपी सरकार ने भी इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह है?

---खबर नीचे जारी है---

IPS Alankrita Singh Profile: सरकारी नौकरी पाना देश के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है। वहीं खाकी वर्दी का रुतबा भी किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में अगर पोस्ट अधिकारी की हो तो सोने पर सुहागा। देश की सबसे बड़ी पुलिस सेवा IPS में यह तीनों चीजें मुमकिन है। हालांकि IPS अधिकारी बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। दिन-रात एक करके अपनी मंजिल को हासिल करने के बाद शायद ही कोई यह नौकरी छोड़ने की हिम्मत करेगा। मगर यूपी कैडर की IPS अलंकृता सिंह ने इसे सच कर दिखाया है।

यूपी कैडर की IPS थीं अलंकृता

IPS अलंकृता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2008 बैच यूपी कैडर की IPS अलंकृता ने सरकार को अपना त्यागपत्र सौंपा और सरकार ने इसे मंजूरी दे दी। यूपी सरकार ने अब इस्तीफे को गृह मंत्रालय भेजा है। हालांकि सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर IPS अलंकृता ने नौकरी क्यों छोड़ दी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- पद्म भूषण अवॉर्डी; रोज 5 करोड़ दान करने वाला भारत का चौथा सबसे अमीर शख्स कौन?

1090 हेल्पलाइन नंबर की पहल

आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला सुरक्षा के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 1090 IPS अलंकृता की पहल की ही देन थी। यूपी के सुल्तानपुर में बतौर एसपी IPS अलंकृता ने महिला सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया था। इस दौरान सुल्तानपुर पुलिस फोन पर महिलाओं की परेशानी सुनती थी और मामले पर बिना किसी देरी के एक्शन लेती थी। IPS अलंकृता की यह पहल यूपी सरकार को पसंद आई और इस तरह महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

प्रयागराज में की पढ़ाई

IPS अलंकृता झारखंड के जमशेदपुर से ताल्लुक रखती हैं। अलंकृता ने 2002 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से गणित में MSC की डिग्री हासिल की। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें संघ लोक सेवा परीक्षा (UPSC) में किस्मत आजमाने की नसीहत दी। मां की सलाह मानकर अलंकृता ने प्रयागराज से ही UPSC की पढ़ाई की। 2008 में उन्होंने यह परीक्षा पास कर ली और उन्हें यूपी कैडर का अधिकारी नियुक्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- देश के ये गांव हैं अधिकारियों की ‘खान’, एक-तिहाई घरों में मिलेंगे IAS-IPS

---खबर नीचे जारी है---

2021 में गईं थीं लंदन

2017 में IPS अलंकृता को केंद्रीय पोस्टिंग पर मसूरी भेज दिया गया। यहां स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी में वो डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहीं। 5 अप्रैल 2021 को उन्हें दोबारा यूपी कैडर में वापस भेज दिया गया। हालांकि इसके बाद ही अलंकृता लंदन चली गईं और तब से भारत वापस नहीं लौंटी। खबरों की मानें तो अलंकृता लंदन में प्राइवेट नौकरी कर रही हैं और वो एक स्कूल में प्रोफेसर के पद पर हैं।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Zorins TV (@zorinstv)

---खबर नीचे जारी है---

IAS पति भी शिफ्ट हुआ लंदन

IPS अलंकृता ड्यूटी के दौरान बिना बताए लंदन चली गईं। 19 अक्टूबर 2021 को उन्होंने व्हाट्सएप कॉल के जरिए लंदन में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद अलंकृता किसी के साथ संपर्क में नहीं रहीं। विभाग को बिना बताए विदेश यात्रा पर जाने के अपराध में यूपी सरकार ने अलंकृता को सस्पेंड कर दिया था। वहीं अब अलंकृता ने खुद अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। अलंकृता के पति विद्याभूषण भी IAS ऑफिसर रह चुके हैं। हालांकि 2023 में वीआरएस लेकर वो भी लंदन शिफ्ट हो गए।

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: सेलेक्शन के मामले में इस शहर ने यूपी-बिहार को भी पछाड़ा, हर साल देता है सबसे ज्यादा IAS-IPS

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 24, 2025 12:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola