International Yoga Day 2023: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 21ए स्थिति इंडोर स्टेडियम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस (International Yoga Day 2023) का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, भाजपा और नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसका आयोजन कराया जा रहा है।
एनईए अध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संवाददाताओं को जानकारी दी गई। इस मौके पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि महर्षि डा. राजेश योगी, संस्थापक आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन, नोएडा के मार्ग दर्शन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विपिन मल्हन ने नोएडा की जनता से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ 21 जून को सुबह 7 बजे सेक्टर 21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में पहुंचें।
प्रतिभागियों को मिलेंगी टी-शर्ट
विपिन मल्हन ने बताया कि योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट और उनके लिए जल-पान की व्यवस्था की गई है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। विश्व के 164 देश 21 जून को योग दिवस मनाते हैं। डा. महेश शर्मा ने बताया इस साल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी योग दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि होंगी।
हर साल होता है आयोजन
आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन नोएडा के संस्थापक महर्षि डा. राजेश योगी ने बताया कि प्रोटोकोल के तहत योग (सरल अभ्यास) कराए जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस योग दिवस के आयोजन को विश्व ने सराहा है। इसी कड़ी में हर साल यह आयोजन किया जाता है।
ये लोग रहे मौजूद
संवाददाता सम्मेलन में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीके सेठ, वरि. उपाध्यक्ष राकेश कोहली, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, आरएम जिंदल, सचिव आलोक गुप्ता, राहुल नैय्यर, विरेंद्र नरूला, मयंक गुप्ता, अतुल कांत वर्मा, अजय अग्रवाल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सचिव अनुज गुप्ता, केशव गंगल, भारतीय जनता पाटी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलामहामंत्री गणेश जाटव, नोएडा इंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. कुशल पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
29 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
10 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines