नोएडा में CBI का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से 8.5 मिलियन डॉलर की हुई ठगी

नोएडा में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक साइबर क्राइम नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह नेटवर्क 2022 से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा था और अब तक लगभग 8.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 71 करोड़ रुपये) की ठगी कर चुका था. यह कार्रवाई FBI (USA) से मिली इनपुट के आधार पर की गई.

cbi action on cyber crime

नोएडा में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक साइबर क्राइम नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह नेटवर्क 2022 से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा था और अब तक लगभग 8.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 71 करोड़ रुपये) की ठगी कर चुका था. यह कार्रवाई FBI (USA) से मिली इनपुट के आधार पर की गई.

विज्ञापन

CBI ने 09 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया और दिल्ली, नोएडा तथा कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी ने नोएडा में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर से छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जो अमेरिकी सरकारी एजेंसियों—DEA, FBI और Social Security Administration—के फर्जी अधिकारियों की तरह बात करते थे.

विज्ञापन

आरोपी पीड़ितों को यह झांसा देते थे कि उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर (SSN) का इस्तेमाल ड्रग डिलीवरी और मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है और उनके सभी बैंक खातों व संपत्तियों को फ्रीज़ किया जा रहा है. इस डर का फायदा उठाकर वे पीड़ितों को लाखों डॉलर क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स और विदेशी बैंक खातों में ट्रांसफर कराने के लिए मजबूर करते थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम-

  • शुभम सिंह @ डॉमनिक
  • डाल्टनलियन @ माइकल
  • जॉर्ज टी. ज़ामलियनलाल @ माइल्स
  • एल. सेइमिनलन हाओकिप @ रॉनी
  • मंगखोलुन @ मैक्सी
  • रॉबर्ट थांगखान्खुआल @ डेविड @ मुनरोइन

CBI ने क्या-क्या बरामद किया?

छापेमारी के दौरान CBI को बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है, जिसमें शामिल हैं—

विज्ञापन
  • ₹1.88 करोड़ नकद, 34 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिनमें मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव शामिल है.
  • पीड़ितों से जुड़ी संवेदनशील डिजिटल जानकारी और दस्तावेज
  • जांच में यह भी सामने आया कि यह साइबर सिंडिकेट अपराध की कमाई को वर्चुअल एसेट्स और अंतरराष्ट्रीय बैंक ट्रांसफरों के ज़रिये एक देश से दूसरे देश में भेज रहा था.

‘ऑपरेशन चक्रा’ के तहत बड़ी सफलता

CBI ने बताया कि यह कार्रवाई उसके चल रहे OPERATION CHAKRA का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत INTERPOL और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है.

CBI अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों, विदेशी खातों और धन के अंतिम गंतव्य की जांच कर रही है. एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ