Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम देने का खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले बच्ची को किडनैप किया, फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी भी कर दी। घटना चिलुआताल के गांव नवापार कठउर की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने चार दिन पहले सो रही बच्ची का अपहरण कर लिया। फिर सुनसान जगह ले जाकर हैवानियत की। इस दौरान जब बच्ची दर्द से रोई तो आरोपी ने उसके गले पर पैर रखकर मौत के घाट उतार दिया। फिर दोबारा उसने बच्ची के शव के साथ बलात्कार किया। मामले की जानकारी के बाद जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: ‘बेहोशी की हालत में महिला सेक्स के लिए सहमति नहीं दे सकती’, केरल HC ने खारिज की आरोपी की याचिका
नानी के घर आई थी तीन साल की मासूम
जानकारी के मुताबिक, मासूम अपनी मां के साथ 5 अगस्त को अपनी नानी के घर आई थी। वारदात वाले दिन जब करीब चार बजे बच्ची की मां की आंख खुली तो उसने मासूम को गायब पाया। फिर घर के अन्य सदस्य बच्ची की तलाश में जुटे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सुबह होने पर जानकारी दी गई।
जांच पड़ताल के दौरान गांव के ही एक बन रहे मकान में बच्ची का शव पाया गया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने शक, सीसीटीवी फुटेज और गांव वालों से मिली जानकारी के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ये भी पढ़ें: दिल खोलकर बॉयफ्रेंड पर खर्च करती थी ‘शहजादी’, आरोपी ने ‘सेक्स गेम’ में कर दी हत्या
आरोपी ने अपनी भतीजी का भी 3 साल पहले कर चुका है रेप
एसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी मिथिलेश विश्वकर्मा आदतन अपराधी है। करीब तीन साल पहले उसने अपनी सगी भतीजी के साथ भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, वह जमानत पर था।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines