UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक कार्यक्रम के दौरान दारा सिंह चौहान पर किसी शख्स ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दारा सिंह चौहान हाल ही में समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। घटना के बाद दारा सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1693192956457656617
दारा सिंह ने दिया ये जवाब
जानकारी के मुताबिक रविवार को दारा सिंह चौहान मऊ जिले की घोसी विधानसभा क्षेत्र प्रचार करने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी अनजान शख्स ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा कि मैं एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गया था। जहां किसी ने मुझ पर स्याही फेंकी। दारा सिंह ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि उन्हें (विपक्ष) चुनाव हारने का डर है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1693224983332618457
सपा से भाजपा में आए हैं दारा सिंह
दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी को सजा मिलेगी। बता दें दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी से घोसी विधायक थे। उन्होंने हाल ही में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की है। हाल ही बुंदेलखंड में प्रचार के दौरान सपा प्रमुख दारा सिंह पर निशाना भी साधा था।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
3 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
4 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
6 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
7 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
7 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
8 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
9 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
20 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines