मुख्य बिंदु
- 1 जुलाई से कांगड़ा-नोएडा के बीच डेली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू
- नोएडा से कांगड़ा पहुंचने में तकरीबन 1 घंटा 40 मिनट का वक्त लगेगा.
- दोनों अहम डेस्टिनेशंस के बीच ये सर्विस हफ्ते के सातों दिन जारी रहेगी.
- इस रूट से धर्मशाला और अहम तीर्थ स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा.
- एयर कनेक्टिविटी से टूरिज्म और लोकल इकॉनमी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
IndiGo Starts Daily Direct Flights Between Noida and Kangra: हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी और नेशनल कैपिटल रीजन के बीच हवाई यात्रा और आसान हो गई है, क्योंकि इंडिगो 1 जुलाई से गगल एयरपोर्ट (कांगड़ा) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से जोड़ने वाली रोजाना नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू चुका है. उम्मीद है कि इस नए रूट से इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने का एक और विकल्प मिलेगा. जो लोग धर्मशाला टूर के लिए जाना चाहते हैं, उनके लिए भी आसानी होगी.
हफ्ते में कितने दिन सर्विस?
ये फ्लाइट सर्विस हफ्ते के सातों दिन चलेगी. शेड्यूल के मुताबिक, फ्लाइट हर सुबह 9:55 बजे नोएडा से उड़ान भरेगी और सुबह 11:40 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेगी. रिटर्न फ्लाइट दोपहर 12:00 बजे कांगड़ा से निकलेगी और दोपहर 1:40 बजे नोएडा पहुंचेगी; उड़ान का समय लगभग 1 घंटा 40 मिनट होगा.
इन जगहों तक पहुंचना हुआ आसान
इस नए एयर लिंक से हिमाचल प्रदेश आने वाले घरेलू सैलानी और तीर्थयात्रियों, दोनों को फायदा होने की उम्मीद है. एनसीआर से आने वाले यात्रियों के लिए धर्मशाला, मैकलियोडगंज, कांगड़ा किला, चामुंडा देवी मंदिर, ज्वाला जी मंदिर, कांगड़ा देवी मंदिर और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम जैसे फेमस डेस्टिनेशंस तक पहुंचना आसान हो जाएगा. पर्यटन अधिकारियों का ये भी मानना है कि ये रूट वीकेंड पर ट्रैवल को बढ़ावा देगा और साथ ही लोकल बिजनेस, होटल और ट्रांसपोर्ट सेवाओं के विकास में योगदान देगा.
धर्मशाला में कहां घूमें?
अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो आप यहां के फेमस एचपीसीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग या इंटरनेशनल मैच जरूर देखना चाहते हैं, तो नोएडा से गगल एयरपोर्ट की फ्लाइट ईजी ऑप्शन हो सकती है. साथ ही जो लोग पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, वो बीर-बिलिंग जा सकते हैं. कांगड़ा से बीर की दूरी तकरीबन 70 किलोमीटर है और सफर बेहद रोमांचक है. इसके अलावा बैजनाथ का प्राचीन शिव मंदिर आपनी ट्रैविल लिस्ट में शामिल करना न भूलें जो आपको आध्यात्म से जोड़ेगा.
टिकट के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे?
टिकट की कीमतें डिमांड के आधार पर बदल सकती हैं. मौजूदा अनुमानों के मुताबिक, सामान्य दिनों में एक तरफ का किराया तकरीबन 7,938 रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि वीकेंड पर किराया बढ़कर शनिवार को तकरीबन ₹23,688 और रविवार को 18,333 रुपये तक हो सकता है. यानी फ्लाइट जर्नी इतनी किफायती नहीं होगी.
लोकल बिजनसेज को फायदा
गगल एयरपोर्ट के डायरेक्टर अमित सकलानी ने बताया कि एयरपोर्ट आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा. उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने पहले ही अपना फ्लाइट शेड्यूल और किराए की जानकारी जारी कर दी है. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इस रोजाना सर्विस से हिमाचल प्रदेश का एयर नेटवर्क मजबूत होने, बिजनेस और सैलानियों के लिए सफर आसान होने और राज्य की टूरिज्म बेस्ड इकॉनमी को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
निष्कर्ष
इंडिगो की नोएडा-कांगड़ा डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होना हिमाचल प्रदेश और एनसीआर के बीच एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. रोजाना चलने वाली इस सर्विस से सफर का समय कम होने, टूरिज्म को बढ़ावा मिलने, धार्मिक यात्रा में मदद मिलने और इलाके के लिए नए आर्थिक मौके पैदा होने की उम्मीद है. यात्रियों को यात्रा का तेज और ज्यादा सुविधाजनक अनुभव भी मिलेगा.
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
11 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
18 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
22 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines