Indigo Flight News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान हादसा होने से बच गया। पायलटने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. विमान में करीब 151 यात्री सवार थे, जिनमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं. बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खामी आ गई थी, जिस वजह से पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और फ्लाइट टेकऑफ से पहले ही रनवे पर रुक गई और फिर विमान में सवार लोगों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया.
यह भी पढ़ें: कब शुरु होगी भारत-चीन के बीच डायेरक्ट फ्लाइट, ट्रांजिट फ्लाइट का झंझट होगा खत्म; बचेगा समय और पैसा
तकनीकी खामी आने से उड़ा नहीं विमान
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी और विमान रनवे पर दौड़ते हुए तेज रफ्तार पकड़ चुका था, लेकिन विमान उड़ नहीं पाया. यह देखकर पायलट ने रनवे के आखिरी छोर पर पहुंचते ही अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बार तो यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन प्लेन रुकते ही उनकी सांस में सांस आई. यात्रियों को रेस्क्यू करके दूसरी फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी 151 यात्री सुरक्षित हैं.
अहमदाबाद में हो चुका विमान हादसा
बता दें कि भारत इस साल भयंकर विमान हादसा देख चुका है. 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में विमान हुआ था. अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट क्रैश हुई थी. विमान उड़ान भरते ही अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग के ऊपर गिर गया था. गिरते ही विमान में भयानक आग लगी थी और विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स मारे गए थे. हॉस्टल में लंच कर रहे MBBS स्टूडेंट्स, आम लोग और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौत भी हुई थी.
यह भी पढ़ें: बिहार से बैंकॉक, कोलंबो और सिंगापुर की सीधी फ्लाइट, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी
हादसे में एक यात्री किस्मत से बच गया था, क्योंकि विमान के गिरते समय खिड़की टूटने से वह नीचे गिर गया था. हादसे में 270 से ज्यादा की मौत हुई थी और विमान के गिरते समय के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इस विमान हादसे ने भारत समेत पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. हादसे का शिकार हुआ प्लेन एयर इंडिया का बोइंग-737 ड्रीमलाइन था और हादसे के बाद कंपनी पर सवाल भी उठे थे. जांच रिपोर्ट में प्लेन के क्रैश होने का कारण फ्यूल स्विच का अचानक रन से ऑफ मोड में जाना बताया गया था.
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
23 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines