Indian student return UP from israel: इजराइल फिलिस्तीन युद्ध के बीच एक ओर जहां लोगों की जान जा रही है वहीं, दूसरी तरफ अभी भी वहां भारत समेत अन्य देशों के लोग फंसे रहकर जिंदगी और मौत के बीच जी रहे हैं। इन्हीं लोगों के बीच से बीते रविवार को यूपी के गोरखपुर का एक छात्र भारत पहुंचा। उसने यहां आकर युद्ध से जुड़े हालाकों का आंखों देखा हाल सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। छात्र के घर वापस लौटने पर उसकी मां और पिता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
दोस्त ने नींद से जगा कर कहा – ‘जल्दी उठो और बनकर में भाग जाओ’
रविवार की शाम चार बजे इजराइल से भारत घर वापस लौटे हर्ष अग्रहरि नाम के छात्र ने इजराइल के हालात बताए। हर्ष ने कहा कि बीते सात अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े बजे इजराइल के समयानुसार मैं अपने कमरे में सो रहा था। उसी दौरान एक दोस्त का फोन आया है और उसकी बात सुनकर मेरे होश उड़ जाते हैं। दोस्त ने फोन पर कहा कि तुम सो रहे हो, जल्दी उठो और बंकर में भाग जाओ। साथ ही दोस्त ने आतंकियों की ओर से किए गए हमले की जानकारी दी। उसने कहा कि वे मिसाइल दाग रहे हैं। इतना सुनने के बाद मेरी नींद उड़ गई, जिसके बाद मैं पास के सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।
इजराइल में हॉस्टल में फंसे हैं 200 भारतीय छात्र
हर्ष ने वहां के हालात बताए हुए कहा कि किसके साथ कब, क्या हो जाएगा यह सोचकर सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि मेरे साथ हॉस्टल में पढ़ने वाले कई भारतीयों समेत अलग अलग देशों के तकरीबन 200 छात्र सहमे रहे। इन हालातों को देखकर शुरू में सभी को लगा कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। धीरे-धीरे हालात बिगड़ते गए तो भारत लौटने की चिंता सताने लगी। हालाकि, बड़ी मुश्किल से मैं किसी तरह आज लौट सका हूं। आपको बता दें कि हर्ष शनिवार को इजराइल से हवाई जहाज के जरिए उड़ान भरकर रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से शाम चार बजे अपने घर लौटे।
इजराइल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं हर्ष
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सिविल इंजीनियर अशोक अग्रहरि के दो बेटों में बड़े हर्ष अग्रहरि बीते चार अक्तूबर 2021 को इजराइल के तेल अवीव यूनिवर्सिटी में मास्टर्स इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। इसी बीच हमास और इजराइल के बीच छिड़ी जंग से बिगड़े हालात की वजह से उन्हें भारत वापसी करनी पड़ी है। हर्ष ने बताया कि भारत आने वाली फ्लाइट बीते 12 अक्तूबर से लेकर 20 तक निरस्त कर दी गई, इससे लोगों को काफी निराशा हुई, लेकिन कुछ समय बाद जानकारी मिली कि भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है। जिसके बाद भारतीय दूतावास की ओर से मेल पर सूचना दी गई और उनके साथ ही तकरीबन तीन सौ लोग दिल्ली पहुंचे। फिर वहां से सभी अपने अपने घरों के लिए रवाना हो गए। हर्ष के घर पहुंचने के बाद उसके पिता अशोक और मां आकाशित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
17 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
18 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
19 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
21 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
21 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines