Indian Railway: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें दो फरवरी तक के लिए रद्द (Cancelled Trains) कर दी गई है। इतना ही नहीं कई ट्रेनों के समय के साथ उनका रूट भी बदला (Diverted Trains) गया है।
रेलवे (Indian Railway) की ओर से बताया गया है कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल (Lucknow Route) के जौनपुर-महगांवा रेल खंड पर काम चल रहा है। इसकी वजह से ट्रेनों के संचालन को लेकर यह फैसला लिया गया है। रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की गई है।
इसलिए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस रेल खंड में ट्रैक के दोहरीकरण, प्री नॉन इंटरलॉक और नान इंटरलॉक का काम चल रहा है। इसके कारण यहां ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। लिहाजा रेलवे प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। इस फैसले में ट्रेनों के निरस्तीकरण, डायवर्जन और रनिंग टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह फैसला दो फरवरी तक के लिए है।
इन रूटों पर हो रहा है काम
डीआरएम एसके सापरा ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि लखनऊ रेल मंडल के बाराबंकी-अयोध्या और छावनी-अकबरपुर-जफराबाद सेक्शन पर देवराकोट स्टेशन के पास सब-वे बन रहा है। जबकि जौनपुर-महगांवा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण व नान-इंटरलाकिंग का काम चल रहा है।
इसके कारण 2 फरवरी तक रायबरेली से प्रतापगढ़ होकर जौनपुर के लिए जाने वाली इंटरसिटी निरस्त की गई है। इसी तरह से 1 फरवरी तक योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस और 31 जनवरी तक धनबाद-फिरोजाबाद एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ के रास्ते चलाया जाएगा।
निरस्त ट्रेनें
- 26 जनवरी से 2 फरवरी तक औंड़िहार-जौनपुर एक्सप्रेस (05133 ) रद्द की गई है।
- 2 फरवरी तक जौनपुर-औंडिहार विशेष ट्रेन (05134) निरस्त की गई है।
- ट्रेन नंबर 05144 जौनपुर-औंड़िहार विशेष निरस्त रहेगी।
- 2 फरवरी तक औंड़िहार-जौनपुर विशेष ट्रेन (05143) रद्द रहेगी।
डायवर्जन
- रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस सद्भावना एक्सप्रेस (14017) अब जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ से होकर चलेगी।
- आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस (14018) लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
- 28 जनवरी को चलने वाली छपरा-दिल्ली लोकनायक एक्सप्रेस (15115) अब छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते जाएगी।
- 27 जनवरी को चलने वाली गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (14611) बदले गए रूट गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जफराबाद से होकर चलेगी।
- 1 फरवरी तक सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) का रूट डायवर्ट रहेगा।
- छपरा से चलने वाली छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) का 1 फरवरी तक मार्ग परिवर्तित रहेगा।
और पढ़िए –Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन क्षेत्रों में पड़ेंगे ओले! IMD ने जारी किया ये अलर्ट
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
13 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
23 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines