हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नौसेना का लांस नायक निकला ISI का 'जासूस', पाकिस्तान को भेज रहा था सेना के सीक्रेट्स

Agra News: उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी भारतीय नौसेना के जवान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी लांस नायक पर संवेदनशील जानकारी और युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

विज्ञापन

Agra News:ताजनगरी आगरा से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और सैन्य खुफिया एजेंसी ने एक संयुक्त ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के एक लांस नायक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जवान की पहचान आगरा के रहने वाले लांस नायक के रूप में हुई है, जो केरल में तैनात था. आरोप है कि यह जवान सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और भारत की बेहद संवेदनशील जानकारियां सरहद पार साझा कर रहा था. एटीएस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

मिलिट्री इंटेलिजेंस को काफी समय से डिजिटल संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. जब रडार पर आगरा का यह जवान आया तो यूपी STF को सक्रिय किया गया. कड़ी निगरानी के बाद, पुख्ता सबूत मिलते ही उसे दबोच लिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि वह कथित तौर पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय युद्धपोतों और सैन्य गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें और जानकारी ISI एजेंटों के साथ साझा कर रहा था. आरोपी के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितनी और कैसी जानकारी लीक हो चुकी है.

बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन के संकेत

एटीएस की शुरुआती जांच में आरोपी के बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन के संकेत भी मिले हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि उसे संवेदनशील जानकारी साझा करने के बदले पैसे मिलते थे. अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस नेटवर्क में कुछ और लोग भी शामिल हैं और क्या इसके बदले उसे कोई बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी. उस पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola