Indian Army Colonel Rape Maid: उत्तराखंड के देहरादून में सेना के एक कर्नल पर घरेलू नौकरानी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि वारदात के 9 साल बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इन 9 साल पीड़िता मानसिक तनाव व डर में रही। इतना ही नहीं यह सब भी तब संभव हो पाया जब खुद कर्नल की पत्नी ने आगे बढ़कर पीड़िता की मदद की और उसे पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत दी है।
नौकरानी को दवा लगाने के बहाने किया रेप
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला साल 2015 का है। पीड़ित युवती देहरादून में कर्नल और आसपास के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। एक दिन कर्नल की पत्नी और उसके बच्चे घर से बाहर कहीं गए थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित के सिर में तेज दर्द था। उसने यह बात कर्नल को बताई, इस बात का फायदा उठा कर्नल उसे बाम लगने के लिए अपने कमरे में ले गया। इस दौरान ही कर्नल ने युवती के साथ रेप किया।
पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंची पीड़िता
विरोध करने पर कर्नल ने युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इस बात से युवती काफी डर गई और किसी को कुछ बताए बिना ही अपने घर अंबाला लौट गई। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार इसके बाद अचानक 17 सितंबर 2023 को युवती किसी काम से देहरादून में थी। यहां सड़क पर अचानक उसकी मुलाकात कर्नल की पत्नी से हो गई। जब महिला ने नौकरानी से अचानक काम छोड़ने का कारण पूछा तो वह रोने लगी। नौकरानी की आप बीती सुनने के बाद कर्नल की पत्नी ने पहले उसे पुलिस के पास भेजा। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। फिर इसके बाद मामले की शिकायत जिला अदालत में की गई। अब कोर्ट के आदेश के बाद कर्नल के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines