---विज्ञापन---

कानपुर में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की गई जान

प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाला एयरक्राफ्ट क्रैश होकर नीचे गिर गया और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए. हादसा उत्तर प्रदेश में हुआ है और हादसे में एयरक्राफ्ट में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है.

---विज्ञापन---

एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है, जिसमें सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. विमान हादसा उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ है और विमान का मलबा गंगा बैराज के पास मिला है. नीचे गिरते ही विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए. वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पर कानपुर पुलिस और आस-पास के लोग पहुंचे. पुलिस ने पायलट और को-पायलट के शव बरामद करके हादसे में उनकी जान जाने की पुष्टि की. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे का शिकार हुआ विमान डबल इंजन वाला 4 सीटर एयरक्राफ्ट था, जो हादसे में पूरी तरह से डैमेज हो गया है.

गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश

मिली जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ विमान गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जिसे टैकनम कंपनी ने बनाया था. जो कानपुर में नत्था खेड़ा इलाके में गंगा बैराज के पास गिरा. हालांकि हादसे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन जांच के आदेश दे दिए गए हैं. विमान हादसे की जानकारी मिलते ही चीफ एयर ऑफिसर (CAO) भी मौके पर पहुंचे. उनकी मौजूदगी में ही रेस्क्यू टीमों ने क्रैश एयरक्राफ्ट के मलबे से 2 लोगों को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया. दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनको पहली जांच में ही मृत घोषित कर दिया.

---विज्ञापन---

जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान हुई

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में विमान हादसे की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी मौके पर पहुंचे और हादसास्थल का निरीक्षण किया. विमान हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे. पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. वहीं जांच करने पर पता चला कि प्रशिक्षण विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी. वहीं विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया निवासी गुजरात के रूप में हुई है.

उड़ने के बाद 20 मिनट में क्रैश हुआ विमान

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि हादसे के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा गया कि विमान काफी ऊंचाई से गिरा और टुकड़े-टुकड़े होकर मलबे में बदल गया. कॉकपिट के पास पायलट फंसा था और दूसरा पायलट खून से लथपथ हालत में थोड़ी दूर पड़ा था. विमान की सीटें तक उखड़कर बाहर गिर गई थीं. टेक्नम कंपनी के 4 सीटर विमान ने चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से साढ़े 11:30 बजे उड़ान भरी थी. 20 मिनट बाद 39 किलाेमीटर दूर नत्थापुरवा गांव में क्रैश हो गया. दोनों पायलट के पास 3000 घंटे उड़ान का अनुभव था. DGCA की टीम हादसे की जांच करेगी.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2026 12:38 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola