पवन मिश्रा, प्रयागराज
Uttar Pradesh Prayagraj Air Show: भारतीय वायुसेना दिवस कल है। इस मौके पर एशिया का सबसे बड़ा एयर शो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना चीफ बीआर चौधरी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं इस बार एयर शो की थीम होगी- Air Power Beyond The Boundries.
मिग-21 आखिरी बार उड़ान भरेगा
वहीं कल न्यूज़ 24 के कैमरे के प्रयागराज के आसमान में वायुवीर दुश्मनों को अपनी ताकत दिखाएंगे। पूरा देश वायुसेना का शौर्य और पराक्रम देखेगा। लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनने और हैरतअंगेज कारनामे देखने के लिए 20 हजार स्कूली बच्चे आएंगे। वायुसेना दिवस पर पहली बार सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आसमान में उड़ान भरेगा। मिग-21 आखिरी बार वायुसेना दिवस पर फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेगा। सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर बमरौली एयर स्टेशन में परेड शुरू होगी। 3 बजे संगम पर फ्लाई पास्ट होगा।
सूर्यकिरण-सारंग दिखाएंगे कलाबाजियां
फ्लाई पास्ट में राफेल और तेजस की कलाबाजियां देखने को मिलेंगी। राफेल एशिया का सबसे बेहतरीन फाइटर तो तेजस सबसे हल्का लेकिन खतरनाक विमान है। इस फ्लाई पास्ट में सुखोई का मिराज-2000 भी हिस्सा लेगा। यह वही मिराज 2000 है, जिसने बालाकोट में पाकिस्तानी आतंकी कैम्प तबाह किए थे। अपाचे और चिनूक भी दमखम दिखाएंगे। पुराने जमाने के टाइगर मोथ और हार्वर्ड भी हिस्सा लेंगे। c-130 और c-17 फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे। सूर्यकिरण और सारंग की टीमें भी प्रदर्शन करेंगी।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
40 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
6 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
6 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
7 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
7 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
16 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines