---विज्ञापन---

Airforce Day पर कल प्रयागराज में एशिया का सबसे बड़े एयर शो, चीफ गेस्ट होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पवन मिश्रा, प्रयागराज Uttar Pradesh Prayagraj Air Show: भारतीय वायुसेना दिवस कल है। इस मौके पर एशिया का सबसे बड़ा एयर शो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना चीफ […]

---विज्ञापन---

पवन मिश्रा, प्रयागराज

Uttar Pradesh Prayagraj Air Show: भारतीय वायुसेना दिवस कल है। इस मौके पर एशिया का सबसे बड़ा एयर शो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना चीफ बीआर चौधरी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं इस बार एयर शो की थीम होगी- Air Power Beyond The Boundries.

मिग-21 आखिरी बार उड़ान भरेगा

वहीं कल न्यूज़ 24 के कैमरे के प्रयागराज के आसमान में वायुवीर दुश्मनों को अपनी ताकत दिखाएंगे। पूरा देश वायुसेना का शौर्य और पराक्रम देखेगा। लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनने और हैरतअंगेज कारनामे देखने के लिए 20 हजार स्कूली बच्चे आएंगे। वायुसेना दिवस पर पहली बार सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आसमान में उड़ान भरेगा। मिग-21 आखिरी बार वायुसेना दिवस पर फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेगा। सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर बमरौली एयर स्टेशन में परेड शुरू होगी। 3 बजे संगम पर फ्लाई पास्ट होगा।

सूर्यकिरण-सारंग दिखाएंगे कलाबाजियां

फ्लाई पास्ट में राफेल और तेजस की कलाबाजियां देखने को मिलेंगी। राफेल एशिया का सबसे बेहतरीन फाइटर तो तेजस सबसे हल्का लेकिन खतरनाक विमान है। इस फ्लाई पास्ट में सुखोई का मिराज-2000 भी हिस्सा लेगा। यह वही मिराज 2000 है, जिसने बालाकोट में पाकिस्तानी आतंकी कैम्प तबाह किए थे। अपाचे और चिनूक भी दमखम दिखाएंगे। पुराने जमाने के टाइगर मोथ और हार्वर्ड भी हिस्सा लेंगे। c-130 और c-17 फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे। सूर्यकिरण और सारंग की टीमें भी प्रदर्शन करेंगी।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2023 05:18 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola