कौन हैं शैलजा धामी, जिन्होंने Air Show की कमान थामी, इतिहास रचने वाली पहली महिला बनीं

Group Captain Shaliza Dhami: ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी ने आज एयरफोर्स डे पर जो इतिहास रचा, उसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। जानिए शैलजा धामी के बारे में सब कुछ…

Group Captain Shaliza Dhami

Group Captain Shaliza Dhami

विज्ञापन

Indian Air Force Group Captain Shaliza Dhami: भारतीय वायुसेना दिवस की 91वीं वर्षगांठ पर आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एयर शो हुआ। बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर हुई परेड की कमान वायुसेना की ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी ने संभाली और ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। परेड में कुल 40 महिला अधिकारी शामिल हुई। इसमें से 31 महिलाएं अग्निवीर की टुकड़ी में शामिल रहीं। वहीं किसी भी परेड में पहली बार अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। परेड में कुल 361 वायु अग्निवीरों ने हिस्सा लिया, लेकिन शैलजा धामी ने जो इतिहास रचा, उसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। जानिए शैलजा धामी के बारे में सब कुछ…

यह भी पढ़ें: बिना धूप के कपड़े सुखाने का शानदार तरीका, तौलियों और बेडशीट से Smell भी नहीं आएगी

विज्ञापन

परमानेंट कमीशन हासिल करने वाली पहली महिला

ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी वर्ष 2003 में भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनी थीं। वे वायुसेना के फ्रंटलाइन IAF लड़ाकू यूनिट की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। हेलिकॉप्टर पायलट शैलजा धामी पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्हें मार्च 2023 में वायुसेना की कॉम्बैट यूनिट की कमान सौंपी गई थी। शैलजा इस समय वेस्टर्न सेक्टर में मिसाइल सक्वॉड्रन की मुखिया भी हैं। शैलजा क्वालिफाइड इंस्ट्रक्टर हैं। उन्हें करीब 2800 घंटे की उड़ान का अनुभव है। शैलजा फ्लाइंग ब्रांच की परमानेंट कमीशन हासिल करने वाली पहली महिला भी हैं।

सरकारी स्कूल से पढ़ी, मां-बाप सरकारी अफसर रहे

सितंबर 2019 में विंग कमांडर रहीं शैलजा धामी को वायुसेना की फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडर भी बनाया गया था। शैलजा पंजाब के लुधियाना जिले के शहीद करतार सिंह सराभा गांव की रहने वाली हैं। इस गांव का नाम देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीद के नाम पर रखा गया है। शैलजा के पिता हरकेश धामी बिजली बोर्ड के SDO रहे। मां देव कुमारी जल आपूर्ति विभाग में कार्यरत थीं। शैलजा ने सरकारी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद घुमार मंडी के खालसा कॉलेज से BSC का कोर्स करके डिग्री ली।

विज्ञापन

NCC ने आसमान और हवाओं से दोस्ती कराई

12वीं की पढ़ाई के दौरान NCC एयरविंग में जाना शैलजा के जीवन में निर्णायक मोड़ साबित हुआ। हिसार में ओपन ग्लाइडिंग टूर्नामेंट में स्पॉट लैंडिंग में सेकेंड टॉपर बनकर शैलजा ने आसमान और हवाओं से दोस्ती कर ली। BSC की पढ़ाई पूरी नहीं हुई थी कि फ्लाइंग एयरफोर्स में उनका सेलेक्शन हो गया। हालांकि उनकी हाइट को लेकर सेलेक्शन के दौरान असमंजस की स्थिति रही, लेकिन कुछ अड़चनों के बाद उन्हें वायुसेना में शामिल कर लिया गया। और अब उन्हीं शैलजा ने एयर शो में परेड की कमान संभाल कर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ