India Pakistan Tension के बीच यूपी में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, गाजियाबाद-नो फ्लाइंग जोन

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते हर राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच यूपी सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया। नई एडवाइजरी के तहत प्रदेश में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।

UP POLICE
विज्ञापन

India Pakistan Tension: देश में इस वक्त युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। भारत-पाक के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी है। मगर युद्ध का असर पूरे देश में दिखाई पड़ रहा है। हर राज्य अपनी सुरक्षा हेतु अलग-अलग एडवाइजरी जारी कर रहा है। यूपी ने भी नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत राज्य में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। सरकार के इस आदेश का सख्ती से पालन करना होगा, नहीं तो कार्रवाई होगी।

गाजियाबाद-नो फ्लाइंग जोन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, गाजियाबाद में पूरी तरह से ड्रोन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। कमिश्नरेट थाना क्षेत्र में 25 मई तक ड्रोन व अन्य फ्लाइंग डिवाइस को ऑपरेट करने की मनाही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी बताती हैं कि कोतवाली, कविनगर, लिंक रोड, साहिबाबाद, टीलामोड़, ट्रोनिका सिटी, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर थाना क्षेत्र अस्थायी रेड जोन रहेंगे। इन एरियाज में ड्रोन, पैराग्लाइडर जैसी चीजें इस्तेमाल नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस फैसले के पीछे राज्य की सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करना और खतरे को कम करना है।

इन इलाकों में भी रोक लगी

राजधानी लखनऊ में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां भी सरकार ने ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, प्रयागराज में भी ड्रोन तथा अन्य उड़ने वाले उपकरणों को चलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन से सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। अगर आदेश के बाद भी कोई ऐसा करता दिखाई देता है तो कानूनी कार्रवाई होगी। इसके अलावा, लखनऊ के रिहायशी इलाकों, इमारतों और बाजारों में भी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी सुरक्षा

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से पाकिस्तान बार-बार भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अबतक के सभी हमलों को भारत ने विफल कर दिया है। मगर सावधानी और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ