BrahMos Missile: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन रहे हैं। इस सब की शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुई, जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत ने रक्षा के लिए कई बेहतरीन हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का नाम भी शामिल है। पाकिस्तान ने इस मिसाइल को लेकर झूठी खबर फैलाई कि उन्होंने इसके बेस को तबाह कर दिया है।
भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज करते हुए मिसाइल के सेफ होने के सबूत भी दिए। पाकिस्तान का यह मुश्किल दौर और भी मुश्किल होने जा रहा है, क्योंकि अब ब्रह्मोस मिसाइल को उत्तर प्रदेश में बनाया जाएगा। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिसाइल उत्पादन यूनिट का उद्घाटन किया।
ये भी पढ़ें: क्या है ‘यौम-ए-तशक्कुर’? जिसे पाकिस्तान ने ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन के बाद किया अनाउंस
आज हुआ उद्घाटन
ब्रह्मोस मिसाइल का अब उत्पादन उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। इसके लिए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली जुड़कर मिसाइल उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। ये प्रोडक्शन यूनिट उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे का ही एक भाग है। इसके पहले उद्घाटन के लिए राजनाथ सिंह खुद लखनऊ का दौरा करने वाले थे, लेकिन देश के हालात को देखते हुए, उनका ये दौरा कैंसिल हो गया है। हालांकि, यूनिट में सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
दिल्ली में रहना महत्वपूर्ण- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा (BrahMos Aerospace Integration and Testing Facility) का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि ‘आज ब्रह्मोस एकीकरण एवं परीक्षण सुविधा केंद्र के उद्घाटन के मौके पर मुझे आपसे बात करके बहुत खुशी हो रही है। मैं व्यक्तिगत तौर पर इसमें शामिल होना चाहता था, लेकिन आप जानते हैं कि मैं क्यों नहीं आ सका। हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उसे देखते हुए मेरे लिए दिल्ली में रहना महत्वपूर्ण था। इसलिए, मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसे जुड़ रहा हूं।’
योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
मिसाइल के उद्घाटन ने सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्राह्मोस मिसाइल की एक झलक देखी होगी। अगर आपने नहीं देखी, तो बस पाकिस्तान के लोगों से ब्राह्मोस मिसाइल की शक्ति के बारे में पूछें।’ उन्होंने कहा कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि आगे बढ़ने वाले आतंकवाद के किसी भी कार्य को युद्ध का कार्य माना जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘आतंकवाद की समस्या को तब तक हल नहीं किया जा सकता, जब तक हम इसे पूरी तरह से कुचल नहीं देते। आतंकवाद को कुचलने के लिए, हम सभी को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक आवाज में एक साथ लड़ना होगा।’
पाकिस्तान के दावे को किया खारिज
पाकिस्तान ने जो भारत की ब्रह्मोस मिसाइल को तबाह करने का दावा किया, उसको भारतीय सेना ने सिरे से नकार दिया, साथ ही इसके सुरक्षित होने के सबूत भी दिए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया ने कहा कि ‘आदमपुर में भारतीय वायुसेना स्टेशन, सिरसा में एयरफील्ड और नगरोटा में ब्रह्मोस बेस को तबाह करने के दावे किए गए थे, वे एकदम झूठे थे। इसके लिए उन्होंने सिरसा और सूरतगढ़ में वायुसेना स्टेशनों की ताजा तस्वीरें भी दिखाईं, जिससे यह दिखाया जा सके कि वहां बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान जिम्मेदार, सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश- सीजफायर तोड़ने पर बोले विदेश सचिव
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines