हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उत्तराखंड में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास धर्म गार्जियन, मेक इन इंडिया घातक आर्म्स का किया प्रदर्शन

उत्तराखंड के चौबटिया में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का सातवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दोनों देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं.
इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने, पहाड़ी और शहरी इलाकों में ऑपरेशन के अनुभव साझा करने और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है.

विज्ञापन

इंडियन आर्मी अपनी ताकत को परखने के लिए उत्तराखंड के चौबटिया में एक बड़ा युद्धाभ्यास की शुरुवात की है, आपको बता दे भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन 7वां संस्करण चल रहा है. इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. यह अभ्यास क्षेत्र शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और ज्यादा बढ़ावा दे रहा है.

अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद और विशेष बलों के संचालन अनुभवों का एक दूसरे के साथ साझा करना है. इस युद्धाभ्यास में साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के उभरते खतरे के मद्देनजर भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है.

न्यूज़ 24 को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों देश की तरफ से 120-120 सैनिक शामिल हैं. जेजीएसडीएफ दल का प्रतिनिधित्व 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है, जबकि भारतीय सेना दल का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स कर रही है. अभ्यास की जा रही प्रमुख गतिविधियों में एक अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, एक इंटेलिजेंस, निगरानी और टोही ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन का ध्वस्त होना, हेलिबोर्न ऑपरेशंस का संचालन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल शामिल हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola