Fatehpur Sikri Parliamentary Seat: आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते रामेश्वर चौधरी को बाहर किया गया है।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर का विरोध करते हुए भाजपा विधायक चौधरी बाबू लाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था। उनके पिता बाबू लाल फतेहपुर सीकरी से विधायक हैं। बाबू लाल ने भी मांग की थी कि राजकुमार चाहर के बजाय किसी अन्य नेता को टिकट दिया जाए।
रामेश्वर चौधरी ने राजकुमार चाहर को दूसरी बार टिकट मिलते ही चुनौती देने का ऐलान किया था। जिसके खिलाफ बीजेपी ने एक्शन लिया है। रामेश्वर चौधरी ने पार्टी की चेतावनी को दरकिनार किया और 15 अप्रैल को नामांकन भी कर दिया था। साथ में भाजपा विधायक बाबू लाल भी नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी में न कोई विरोध है और न ही वे बगावत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह को BJP का झटका, कैसरगंज से कटा टिकट, बेटा करण लड़ेगा चुनाव!
पार्टी एकजुट है। रामेश्वर के मैदान में आते ही इस सीट पर सियासत तेज हो गई थी। विधायक बाबू लाल अपने बेटे के लिए आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनको दरकिनार कर राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया। जिसके बाद वे सीएम योगी की सभा में नजर नहीं आए। इसके बाद राजनाथ सिंह की सभा से भी नदारद रहे थे।
पार्टी ने पत्र जारी कर किया ऐलान
पार्टी की ओर से रामेश्वर चौधरी को चुनाव में उतरने को लेकर चेतावनी भी दी गई थी। जिसके बाद निष्कासन के संदर्भ में एक लेटर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से वीरवार को जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि जिला और क्षेत्र के कुछ पदाधिकारियों से शिकायत मिली थी कि पार्टी कैंडिडेट के खिलाफ रामेश्वर चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 hr agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
2 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
4 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
17 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
18 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 day agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 day agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines