Independence Day 2025: यूपी के 17 पुलिसकर्मी...6 को उत्कृष्ट सेवा, 72 को मिलेगा सराहनीय सेवाओं पर मेडल

यूपी के पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता और राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए लिस्ट भी जारी हो गई है।

Independence Day 2025

उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए लिस्ट भी जारी कर दी गई है। यूपी के खाते में सबसे ज्यादा अवॉर्ड आए हैं। इसमें गैलेंट्री और सर्विस मेडल के लिए देश के 1090 पुलिस जवानों को चुना गया है।

विज्ञापन

किन-किन को मिलेगा मेडल?

विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा यूपी पुलिस के 95 पुलिसकर्मी हैं। 17 को गैलेंट्री, 6 को राष्ट्रपति और 72 पुलिस वालों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए जाएंगे। यूपी के 17 पुलिस कर्मियों को गैलंट्री मेडल मिलेगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी को गैलंट्री मेडल मिलेगा। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र को बहादुरी के लिए पुरस्कार मिलेगा।

मनोज कुमार सिंह आरक्षी को गैलंट्री मेडल मिलेगा। धर्मेंद्र कुमार शाही पुलिस उपाधीक्षक को मेडल मिलेगा। उपनिरीक्षक एसटीएफ यशवंत सिंह को मेडल मिलेगा। आरक्षी नीरज कुमार पांडे को मेडल मिलेगा। दीपक कुमार सिंह उपाधीक्षक एसटीएफ को गैलंट्री मेडल मिलेगा।

विज्ञापन

हेमंत भूषण सिंह निरीक्षक एसटीएफ को मेडल मिलेगा। विनोद कुमार आरक्षी एसटीएफ को मेडल मिलेगा। मुनीश प्रताप सिंह चौहान निरीक्षक को मेडल मिलेगा। अक्षय प्रवीर कुमार उपनिरीक्षक को मेडल मिलेगा। राजन कुमार आरक्षी को मेडल मिलेगा। मुकेश कुमार आरक्षी को मेडल मिलेगा। प्रमोद कुमार उपनिरीक्षक को मेडल मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ