Independence Day 2023: आजादी के जश्न के बीच सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, Video

Seema Haider Slogan Pakistan Murdabad

सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Independence Day 2023: देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। अब उसे चांद सितारे से नहीं बल्कि हिंदुस्तान से प्यार है।

विज्ञापन

घर पर फहराया तिरंगा

बताया जा रहा है कि सीमा हैदर का यह वायरल वीडियो रविवार का है। रविवार को सीमा हैदर ने अपने पति और चार बच्चों के साथ हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया। सीमा ने अपने माथे जय माता दी की चुनरी और हाथ में तिरंगा झंडा थाम रखा है। इस दौरान वह पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद-भारत माता की जय के नारे लगा रही है।
वीडियो के अनुसार सीमा हैदर पूरी तरह भारतीय नारी लग रही है। रविवार को सीमा ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उसके साथ उसके बच्चे, पति सचिन मीणा और वकील भी थे।

विज्ञापन

फिलहाल जमानत पर बाहर है सीमा हैदर

बता दें कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा इन दिनों भारत में जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। एक तरफ जहां भारत में उनके खिलाफ जांच चल रही है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय उत्सवों में जोर-शोर से हिस्सा ले रही है। उल्लेखनीय है कि सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती है। दोनों पबजी गेम के जरिए सपंर्क में आए थे। इसके बाद दोनों ने नेपाल में हिंदू रिति-रिवाज से शादी की थी। दोनों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 3 जुलाई को गिरफ्तार किया था फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ