टीम इंडिया की जीत के लिए पढ़ी गईं दुआएं, नमाजी बोले-खूब खेलेंगे मोहम्मद शमी

Ind Vs NZ ICC Champions Trophy Final Match : इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। लखनऊ के ईदगाह में नमाज के बाद टीम इंडिया की जीत के लिए सभी नमाजियों ने दुआ पढ़ी है।

Lucknow Mosque India Vs NZ

Ind Vs NZ ICC Champions Trophy Final Match : भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं, प्रशंसक भी बड़े बेसब्री से मैच का इंतजार कर रहे हैं। भारत में पूजा-पाठ, दुआ हो रही है कि भारत यह मैच जीत जाए। लखनऊ की एक मस्जिद में नमाजियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ की है और इसके बाद कहा कि मोहम्मद शमी अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। लखनऊ के ईदगाह में नमाज के बाद टीम इंडिया की जीत के लिए सभी नमाजियों ने दुआ पढ़ी है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है, इसको लेकर देशभर में जीत की दुआएं की जा रही हैं। लखनऊ के ईदगाह में दोपहर में होने वाली जौहर की नमाज के बाद टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी गई और टीम इंडिया को जीत की अग्रिम बधाई भी दी गई।

मोहम्मद शमी को लेकर क्या बोले मौलाना ?

मौलाना सुुफियान निजामी ने बताया कि टीम इंडिया लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उम्मीद है कि हम कल न्यूजीलैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल करेंगे। मौलाना सुफियान निजामी ने कहा कि शमी को लेकर जिस तरह से बयान दिए गए, कहीं ना कहीं उससे मोरल डाउन होता है। ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। वहीं, नमाज करने पहुंचे एक युवा ने कहा कि मोहम्मद शमी अच्छा खेलने वाले हैं, हम सब उनके साथ हैं।

मोहम्मद शमी को लेकर हुआ था विवाद

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह रमजान के महीने में एनर्जी ड्रिंक पीते दिखाई दे रहे थे। इसको लेकर एक मौलाना ने मोहम्मद शमी की निंदा की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, इसके बाद देश के कई मौलानाओं ने मोहम्मद शमी के समर्थन में बयान दिया था।

क्यों बोले जावेद अख्तर?

बॉलीवुड के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने भी मोहम्मद शमी का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि “शमी साहब, इन कट्टर मूर्खों की परवाह मत कीजिए, जिन्हें दुबई के क्रिकेट मैदान में दोपहर में आपके पीने के पानी से परेशानी है। इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। आप महान भारतीय टीम में से एक हैं, जो हम सभी को गर्व महसूस कराते हैं। आपको और हमारी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ