IND vs AUS Semi Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। एक ओर रोहित शर्मा की टीम लगातार 3 मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में सेमीफाइनल में पहुंची है, तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पास अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है, लेकिन इसके बावजूद वह खतरनाक है। खासकर नॉकआउट के मुकाबलों में उसका प्रदर्शन टीम के रूप में काफी प्रभावशाली होता है।
कैसी है दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
टूर्नामेंट से पहले टीम में 5 स्पिनर्स को शामिल करने के इंडियन टीम मैनेजमेंट के फैसले की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन दुबई की स्लो पिचों पर अब यह मास्टरस्ट्रोक साबित हो रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि भारत को सारे मैच दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है, लेकिन असलियत यह है कि भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार के प्रयास किए हैं। ऐसा नहीं है कि पिच से इतनी टर्न मिल रही है कि भारतीय गेंदबाजों कामयाब रहे हैं, बल्कि इन पिचों पर उनका संयम भी कारगर साबित हुआ है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में पांच विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती ने कहा, ‘यहां पिच रैंक टर्नर नहीं है जैसा कि लोग बोल रहे हैं। इससे थोड़ी मदद जरूर मिली है, लेकिन आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तो करना ही है। भारत की नजरें ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ को जल्दी पविलियन भेजने पर भी लगी होंगी। खासकर हेड ने पिछले कुछ साल में भारत को हर मौके पर काफी परेशान किया है।
ये भी पढ़ें- Kasganj News: बर्निंग ट्रेन बनने से बचीं कानपुर जा रही ट्रेन, धुआं उठता देख यात्री दहशत में
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines