हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आजम खान के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई, UP-MP में कई ठिकानों पर छापा

विज्ञापन
Azam Khan

Income Tax Department Action Against Azam Khan: समाजवादी पार्टा के सीनियर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्‍स ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, आजम के यूपी और एमपी के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह इनकम टैक्स की टीम सपा के सीनियर नेता आजम खान के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में स्थित ठिकानों पर पहुंची। कहा जा रहा है कि आज से जुड़े रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, लखनऊ और सीतापुर समेत कई शहरों में रेड जारी है।

मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट मामले में छापेमारी जारी

जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में की गई है। फिलहाल, छापेमारी जारी है। कहां से क्या बरामद किया गया है, या जब्त किया गया है, इस संंबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

विज्ञापन

हालांकि अपुष्ट खबरों के मुताबिक, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े कुछ डॉक्युमेंट्स के अलावा कुछ गैजेट और इलेक्ट्रिक उपकरण जब्त किए गए हैं। कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मामले में लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है। बता दें कि मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की ओर से 2006 में उत्तर प्रदेश रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्‍थापना की गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola