Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खेलो इंडिया के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे सिंगर कैलाश खेर मैनेजमेंट टीम पर भड़क गए। उन्होंने कार्यक्रम में सही प्रबंधन नहीं होने पर अपनी नाराज जाहिर की। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैलाश कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘तमीज सीखो… एक घंटे तक इंतजार कराया है’। यूपी कांग्रेस ने कैलाश के वीडियो को शेयर किया है।
प्रस्तुति देने पहुंचे थे सिंगर कैलाश खेर
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के बीबीडी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन का कार्यक्रम था। इसमें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को भी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था। कैलाश प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे ही थे कि उनका अव्यवस्थाएं देखकर पारा चढ़ गया। उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट टीम की क्लास लगा दी। हाथ में माइल लेकर वे बिफर पड़े।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा और सुना जा सकता है। कैलाश खेर गुस्से में बोल रहे हैं कि तमीज सीखो… एक घंटा हमको इंतजार कराया। उसके बाद भी तमीज नाम की कोई चीज नहीं है, क्या है ये खेलो इंडिया….? खेलो इंडिया तब है जब हम खुश होंगे, घर वाले खुश होंगे, बाहर वाले खुश होंगे। तमीज सीखो… होशियारी झाड़ रहे हो..। किसी को कोई काम आता नहीं है..।
इन गानों पर दी प्रस्तुति
हालांकि कुछ देर के गुस्से के बाद कैलाश खेर अपने मूल स्वभाव में आ गए। फिर उन्होंने मंच से एक के बाद एक गानों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ‘बबम बम बम’, ‘मंगल मंगल’ और ‘गौरा’ जैसे सुपरहिट गाने गए। इस पर दर्शकों समेत खेलो इंडिया में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी जमकर थिरके।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया समारोह का गुरुवार को उद्घाटन किया गया है। इसका समापन 3 जून को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी में होगा। इसके लिए भी भव्य स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
2 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
17 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
18 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
20 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
21 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
21 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
21 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
23 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines