UP Crime News: यूपी के मुरादाबाद में भूत भगाने के बहाने एक शख्स द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर की है। आरोप है कि शख्स ने युवती को कमरे में बंद करके अश्लील हरकतें कीं। दरअसल बीमार होने पर युवती की मां ने भूत-प्रेत का साया भगाने के लिए शख्स से संपर्क किया था। काफी देर तक जब बीमार युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां शख्स के कमरे में घुसी। पीड़िता की मां ने कमरे में बदहवास हालत में अपनी बेटी को पाया और देखा कि उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। शख्स पर लगे आरोपों के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई, जहां युवती की मां ने शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी।
दीनी तालीम देता है मौलाना
दरअसल घटना के बाद युवती की मां ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने कहा कि शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगी, इसके बाद कस्बे में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान ही महिला ने भरी पंचायत में शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अगवानपुर के मोहल्ले में रहने वाला शख्स बच्चों को दीनी तालीम देता है। साथ ही झाड़ फूंक करके भूत प्रेत भगाने का दावा करता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स के घर के बराबर में रहने वाली युवती काफी दिनों से बीमार थी। इसी बारे में युवती की मां ने से बात की, इस पर शख्स ने बताया कि युवती पर भूत प्रेत का साया है।
दरवाजा नहीं खुला तो महिला को शक हुआ
महिला शख्स की बातों में आ गई और उसने भूत प्रेत भगाने में आने वाले खर्च के पैसे भी दे दिए। इसके बाद शख्स महिला के घर आ गया और सारा सामान एक थैले में बांधकर झाड़ फूंक किया। फिर कहा कि सभी लोगों को कमरे से बाहर जाना होगा। शख्स ने कहा कि अगर कोई घर में रह गया तो उस पर भूत सवार हो जाएगा। उसकी बात से सभी लोग डर के मारे घर से बाहर निकल गए। जब काफी देर तक उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो युवती की मां को शक हुआ और उसने दरवाजा खुलवाया।
सजा देने के लिए बैठी पंचायत
अपनी बेटी को बदहवास हालत में देखकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने हंगामा कर दिया। उसने झाड़ फूंक करने वाले शख्स के रिश्तेदारों और भाइयों को बताया तो महिला के परिजन और रिश्तेदार भी आ गए। युवती की मां शिकायत कराने पर अड़ गई। लोगों ने किसी तरह महिला को समझा बुझाकर पंचायत में सजा देने पर राजी कर लिया। कस्बे के एक मकान में पंचायत का आयोजन हुआ, जहां महिला ने शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी। पंचायत में बैठे एक व्यक्ति ने पिटाई का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines